The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Shardul Thakur says, With deep midwicket and long-on in, I am not foolish to hit

लायन के खिलाफ शार्दुल ने रोहित से तगड़ा दिमाग लगाया!

शार्दुल ने कैसे बनाए 67 रन?

Advertisement
pic
17 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2021, 11:48 AM IST)
Img The Lallantop
शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
186 रन पर छठे विकेट का पतन. मुश्किल में भारत की टीम और तभी एंट्री होती है बल्लेबाज़ शार्दुल ठाकुर की. पहली दो गेंदों पर पिच का मिजाज़ समझा और फिर दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज़ पेट कमिंस को आते ही छक्का जड़ दिया. ठाकुर ने छह रनों के साथ अपना खाता खोला और ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुसीबतों का खाता भी खोल दिया. 369 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत की आधी से ज़्यादा टीम को 186 रनों पर ढेर कर दिया. ऑस्ट्रेलियंस को 150 से ज़्यादा रनों की बढ़त दिखने लगी थी. लेकिन तभी वाशिंगटन सुंदर के साथ शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए मैच पलटने वाली 123 रनों की साझेदारी कर डाली. शार्दुल ठाकुर ने 67, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 62 रनों की शानदार पारियां खेली. इस शानदार पारी के बाद शार्दुल ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिन के खेल पर बात की. ठाकुर ने कहा,
''मुझे खुद की बल्लेबाज़ी में विश्वास है, मैं मानता हूं कि मेरे पास बल्लेबाज़ी करने की काबीलियत है. मैं नेट्स में लगातार अपनी बल्लेबाज़ी पर काम करता हूं. हम ऐसे पल, ऐसे मौकों का इंतज़ार करते हैं जिसमें कि हम टीम के लिए बल्ले से योगदान दे सकें.''
उन्होंने अपनी और वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी पर भी बात की. शार्दुल ने कहा,
''हमारा ध्यान सिर्फ क्रीज़ पर समय बिताने पर था, हम स्कोरबोर्ड की तरफ बिल्कुल भी नहीं देख रहे थे. हमें पता था कि उनके गेंदबाज़ थक चुके हैं. ऐसे में अगर हम एक घंटा खेल जाएं तो हम बेहतर स्थिति में होंगे.''
शार्दुल ने नैथन लायन की गेंद पर छक्के के साथ अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. जब लायन की गेंद पर शार्दुल की रणनीति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया.
''मैं बेवकूफ नहीं हूं कि जब डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन मौजूद हैं तो मैं शॉट खेलूं.''
उनके इस जवाब को सुन कुछ लोग रोहित शर्मा को भी सलाह दे रहे हैं. कई लोग मज़ाकियां अंदाज़ में ही सही लेकिन ये कह रहे हैं कि शार्दुल बेहतर तरीके से जानते हैं कि जब लॉन्ग ऑन मौजूद हैं तो बड़ा शॉट नहीं खेलना होता. दरअसल बीते दिन रोहित शर्मा 44 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद नैथन लायन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए थे. जिसके बाद उनके इस शॉट पर खूब सवाल उठे थे.

Advertisement

Advertisement

()