The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Shane Warne and Andrew Symonds caught making derogatory remarks about Marnus Labuschagne

चलते कैमरे पर वॉर्न और सायमंड्स ने लाबुशेन से ये क्या कह दिया?

बात ऐसी है कि वॉर्न-सायमंड्स भी बाद में पछता रहे होंगे!

Advertisement
pic
9 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2021, 07:30 AM IST)
Img The Lallantop
शेन वॉर्न, एंड्र्यू सायमंड्स, मार्नस लाबुशेन. फोटो: AP/Screenshot
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन एक बार फिर भारतीय टीम की फांस बन गए हैं. सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन की बढ़त हासिल कर ली है. जबकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज़ पर खूंटा गाढ़े खड़े हुए हैं. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे. जवाब में भारत की टीम 244 रनों पर ढेर हो गई. लेकिन जो जोड़ी दूसरी पारी में भी भारत को परेशान कर रही है. उसी जोड़ी ने पहली पारी में भी भारत को परेशान किया था. यानि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन. लेकिन भारत को परेशान करने वाली स्मिथ और लाबुशेन की जोड़ी में से लाबुशेन से भारत से ज़्यादा परेशान तो ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व क्रिकेटर्स हैं. अकसर विवादों में रहने वाले शेन वॉर्न और एंड्र्यू सायमंड्स ने मार्नस लाबुशेन पर चलते कैमरे पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि बाद में चैनल के ब्रॉडकास्टर्स को इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी. दरअसल BBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनिगेड्स में कॉमेंट्री के दौरान वॉर्न और सायमंड्स ने ऐसा किया. भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का समय बढ़ने की वजह से BBL का मैच शुरू होने में देरी हो रही थी. ऐसे में वॉर्न और सायमंड्स का माइक चालू हो गया. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी. ऐसे में उन्होंने चालू माइक पर ही मार्नस के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहनी शुरू कर दी. वीडियो में सबसे पहले वॉर्न कह रहे हैं कि
'लाबुशेन को ज़्यादा से ज़्यादा गेंदबाजी के लिए लाना चाहिए.'
इसके बाद साइमंड्स ने कहा,
'कुछ तो करो, ये एडीडी (ध्यान खींचने वाला) है.'
फिर वॉर्न ने कहा,
'हे जीसस, ये खीझ पैदा करने वाला है. नहीं, #$@&*@ सही से बल्लेबाज़ी कर.'
सायमंड्स ने वॉर्न की बात में सहमति जताते हुए और भी ज़्यादा भद्दे शब्द और गालियों का इस्तेमाल किया. साइमंड्स और वॉर्न की यह बातचीत सोशल मीडिया पर लीक हो गई जिसके बाद से विवाद हो रहा है. इस मामले पर BBLके प्रसारणकर्ता कायो स्पोर्ट्स ने भी माफी मांगी है. इस मुकाबले में मार्नस लाबुशेन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 138 रन बनाए हैं. जबकि वो दूसरी पारी में अब भी नाबाद हैं.

Advertisement

Advertisement

()