'उस्मान ख्वाजा की सफलता ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए काल बन गई'
ख्वाजा ना चलते तो...
.webp?width=210)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ के पहले दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. इसके साथ ही इंडियन टीम ने चार मैच की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त ले ली है. पहले टेस्ट में एक पारी और 132 रन्स से हार के बाद, दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलियंस कुछ खास नहीं कर पाए. इंडियन स्पिनर्स के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेबस नजर आए. जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उनकी गलती को उजागर किया है.
भारतीय स्पिनर्स के सामने लगातार मुश्किल का सामना करने वाले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों ने स्वीप शॉट को हथियार बनाया था. लेकिन टीम के कई प्लेयर्स स्वीप और रिवर्स स्वीप के चक्कर में मुश्किल में फंसे. अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलने का प्लान किया. लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया.
दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी और पैट कमिंस समेत कई कंगारू बल्लेबाज स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलते हुए ही आउट हुए. और संजय मांजरेकर को लगता है कि ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स ने अपने साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा को कॉपी करने के चक्कर में नुकसान उठाया.
संजय मांजरेकर के मुताबिक ख्वाजा को देखकर बाकी के प्लेयर्स अटैकिंग माइंडसेट के साथ खेलने के चक्कर में आउट हुए. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के कॉलम में लिखा,
# मार्क टेलर ने उठाए सवालइससे पहले दिग्गज ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट मार्क टेलर ने भी स्वीप शॉट के चक्कर में विकेट गंवाने पर कंगारू टीम को लताड़ लगाई थी. उन्होंने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से कहा,
दिल्ली टेस्ट में स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट के चक्कर में कंगारू टीम का जो हाल हुआ, उसके बाद टीम से अगले टेस्ट में प्लान में बदलाव की उम्मीद होगी. तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा.
वीडियो: Ind vs Aus के पहले टेस्ट मैच के बाद नागपुर की पिच पर जाडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के मज़े ले लिए!

.webp?width=60)

