The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Rohit sharma praises Virat kohli and Indian bolwers after the win in second test

भारत हाथ से फिसला मैच किसके चलते जीता? रोहित ने विराट का नाम क्यों लिया!

रोहित ने बोलर्स की तारीफ में भी बहुत कुछ कहा है

Advertisement
Rohit sharma, IND vs AUS, Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम (PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
19 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2023, 03:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चार मैच की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की है. इसके साथ ही टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 से आगे हो गई है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने पूरी टीम की तारीफ़ की है.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 113 रन पर समेटने के बाद भारत ने 115 के लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए पहली पारी में हुई दो पार्टनरशिप को मैच का टर्निंग प्वॉइंट बताया. उन्होंने कहा,

Image embed

इसके साथ ही भारतीय कप्तान ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि सिर्फ एक सेशन में 9 विकेट हासिल करना बड़ी बात है. उन्होंने कहा,

Image embed

रोहित ने आगे कहा कि हमारे बोलर्स लगातार सही जगह पर गेंदबाजी करने का प्रयास कर रहे थे और बल्लेबाजों के गलती करने का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा,

Image embed

#IND vs AUS मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो टेस्ट मैच के तीसरे दिन कंगारू टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 61 रन से आगे खेलना शुरू किया. हालांकि तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही कंगारू टीम के विकेट का पतझड़ लगा गया. 65 के स्कोर पर टीम को ट्रेविस हेड के रूप में दूसरा झटका लगा. वो 43 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए. वहीं थोड़ी देर बाद स्मिथ भी आउट हो गए. कंगारू टीम का स्कोर एक समय 3 विकेट खोकर 95 रन था.

और इसी स्कोर पर कंगारुओं ने अपने 4 विकेट और खो दिए. लाबुशेन, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब और पैट कमिंस इसी स्कोर पर चलते बने. इसके बाद भी कोई बल्लेबाज़ टिक कर नहीं खेल सका और पूरी कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी में 113 रन बनाकर आउट हो गई.  ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. 

ऐसे में टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 115 रन का लक्ष्य मिला. जो कि भारत ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने 31-31 रन बनाए. 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए थे. जिसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 262 रन बनाए थे. पहली इनिंग में भारत के लिए अक्षर पटेल ने 74 और अश्विन 37 रन बनाए. दोनों टीम्स के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 से 5 मार्च के बीच इंदौर में खेला जाएगा.

वीडियो: रोहित शर्मा ने बताया, उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी से क्या सीखा और अप्लाई किया

Advertisement

Advertisement

()