The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS Rohit sharma form former South African cricketer Daryll Cullinan attack

'वो काफी मोटे और...' रोहित शर्मा को लेकर पूर्व क्रिकेटर का ये बयान फैन्स को गुस्सा दिला देगा!

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन Rohit Sharma की काफी आलोचना हो रही है. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर Daryll Cullinan ने भी रोहित पर निशाना साधा है.

Advertisement
pic
13 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 08:12 AM IST)
IND vs AUS, Rohit sharma, Fitness
रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर लगातार उठ रहे सवाल (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर इन दिनों काफी सवाल उठाए जा रहे हैं. सवाल उनके फॉर्म को लेकर उठ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच (IND vs AUS) में रोहित फ्लॉप रहे थे. जिसके बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेरिल कलिनन (Daryll Cullinan) ने भी रोहित पर निशाना साधा है. 

डेरिल कलिनन ने रोहित शर्मा को ओवरवेट और सिर्फ सपाट पिच पर ही रन बनाने वाला क्रिकेटर करार दिया है. Inside Sports को दिए एक इंटरव्यू में कलिनन ने कहा,

“आप रोहित और विराट के फिजिकल कंडीशन में अंतर देखें. रोहित का वजन काफी ज्यादा है. वो अब लंबे समय तक खेलने वाले क्रिकेटर नहीं रहे हैं. उनकी फिजिकल फिटनेस इस तरह की नहीं है कि वो चार या पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल सकें.”

ये भी पढ़ें: शमी ड्रीम ओवर! रोहित से लड़ाई की ख़बरों के बीच, ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहे शमी

कलिनन ने आगे कहा,

“आप विराट कोहली और बाकी और इंडियन प्लेयर्स को देखें (फिटनेस को लेकर). मैं पहले भी कहता रहा हूं और अब फिर से कह रहा हूं कि रोहित सिर्फ इंडियन कंडीशन में ही अच्छा खेल पाते हैं. वो सिर्फ सपाट पिच पर खेलने वाले क्रिकेटर हैं. भारत के बाहर आप उनके रिकॉर्ड को देख सकते हैं. जब भी वो साउथ अफ्रीका आते हैं, उन्हें देखकर समझ आ जाता है कि उनको शॉर्ट बॉल पसंद नहीं है. उन्हें मिडिल ऑर्डर की जगह ओपनिंग करना चाहिए और टीम को आगे से लीड करना चाहिए.”

खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित

रोहित की बात करें तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान भी कुछ खास नहीं कर पाए थे. तीन टेस्ट की छह पारियों में वो महज 91 रन ही बना पाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पर्थ टेस्ट में रोहित ने हिस्सा नहीं लिया था. एडिलेड टेस्ट में वो टीम के साथ जुड़े थे. मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए रोहित इस मैच की दो पारियों में तीन और छह रन का स्कोर ही बना पाए थे. इस मैच के बाद स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि रोहित को अपने रेगुलर स्पॉट पर वापस आना चाहिए. बात साल 2024 की करें तो टेस्ट क्रिकेट में रोहित के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा है. 12 टेस्ट की 23 पारियों में वो 27.13 की औसत से 597 रन ही बना सके हैं. फैन्स को उम्मीद है कि रोहित 14 दिसंबर से होने वाले गाबा टेस्ट में रोहित वापसी करेंगे.

वीडियो: रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की लड़ाई हो गई थी? अब चुका रहे कीमत!

Advertisement

Advertisement

()