The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS Rohit sharma flops again slammed by Ricky ponting boxing day test

रोहित शर्मा फिर से हुए फ्लॉप तो पॉन्टिंग ने लगाई क्लास, बोले- 'काफी आलसी और...'

Border Gavaskar trophy में Rohit Sharma का खराब Form जारी है. जिसके बाद Ricky Ponting ने रोहित की जमकर आलोचना की है.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 02:07 PM IST)
IND vs AUS, Virat Kohli, Rohit Sharma
रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए (फोटो: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar trophy) रोहित शर्मा का फ्लॉप शो (Rohit Sharma Form) जारी है. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी रोहित कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने महज तीन रन बनाकर अपना विकेट ऑस्ट्रेलिया को गिफ्ट कर दिया. गिफ्ट का मतलब यहां बेहद ही खराब और लापरवाही भरे शॉट से है. जिसके बाद रिकी पॉन्टिंग ने रोहित की जमकर आलोचना की है.

केएल राहुल की जगह ओपनिंग करने आए रोहित को इंडियन इनिंग के दूसरे ओवर में ही पैट कमिंस ने कैच आउट करा दिया. कमिंस की बॉल पर आधे मन से पुल शॉट खेलने की कोशिश में रोहित ने स्कॉट बोलैंड को अपना कैच थमा दिया. जिसके बाद रिकी पॉन्टिंग ने रोहित पर निशाना साधा है. पूर्व ऑस्ट्रेलियन कैप्टन ने चैनल 7 पर कमेंट्री के दौरान कहा,

“यह एक आलसी, बिना सोचे-समझे, पल भर के लिए तैयार न होने वाला शॉट रहा है.  डेब्यू के बाद से ही रोहित सबसे अच्छे हुकर और पुलर के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन यहां वो बात नहीं दिखी. ये क्या था? न तो शॉट में कोई डेडिकेशन दिखा, न कोई इरादा, और न ही आक्रामकता. ऐसा लगा कि बस ऐसे ही हल्के-फुल्के अंदाज़ में गेंद को टहला दिया.”

ये भी पढ़ें: 'गली क्रिकेट खेल रहा...' यशस्वी पर फूटा रोहित का गुस्सा, फैन्स ने गंदा ट्रोल कर दिया

पॉन्टिंग ने आगे कहा,

“हो सकता है कि बॉल थोड़ी रुककर आ रही हो, या गेंद हल्की सी बाहर की तरफ मूव हुई हो, लेकिन अगर इस ऑस्ट्रेलियन बॉलिंग अटैक को फेस करना है, तो भाई फुल अलर्ट मोड में रहना पड़ेगा, यहां ऐसा कुछ भी नहीं दिखा. आपको हर बार सही डिसीजन लेना होगा. अगर ऐसा नहीं होगा तो ऑस्ट्रेलियन टीम आपको निपटा देगी.”


बात रोहित की करें तो वो बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. इंडियन कैप्टन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की चार इनिंग्स में केवल 22 रन ही बना पाए हैं. हालत इतनी खराब है कि वो केवल एक बार दहाई का आंकड़ा छू पाए हैं. दूसरे टेस्ट में रोहित ने जहां छह और तीन का स्कोर किया था. वहीं बारिश से बाधित गाबा टेस्ट में रोहित 10 रन की पारी ही खेल पाए थे.  टेस्ट क्रिकेट की पिछली 14 पारियों की बात करें तो रोहित केवल एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं. ऐसे में कैप्टन की ये फॉर्म इंडियन टीम के लिए मुसीबत साबित हो रही है.
 

वीडियो: रोहित गंभीर में हुई 'लड़ाई' भारी, पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा

Advertisement

Advertisement

()