The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Ricky Ponting talks about Nagpur pitch and makes big claim about australian players

ऑस्ट्रेलिया खराब खेली तो पॉन्टिंग ने इंडियन क्रिकेटर्स पर ही सवाल खड़े कर दिए!

पहले अपनी टीम का गेम देख लीजिए, साहब.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 10 फ़रवरी 2023, 06:20 PM IST)
Ricky Ponting, IND vs AUS, Ravindra Jadeja
रिकी पॉन्टिंग और भारतीय क्रिकेट टीम (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ की शुरुआत हो चुकी है. जिसका पहला मुकाबला गुरुवार, 9 फरवरी से नागपुर में खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन कंगारू टीम ऑल आउट हो गई. वो भी महज 177 रन पर. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स और वहां की मीडिया ने पिच पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए.

लेकिन हद तो तब हो गई, जब दिग्गज ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने इंडियन क्रिकेट टीम पर सवाल खड़े कर दिए. पॉन्टिंग ने बिना नाम लिए इंडियन क्रिकेटर्स पर पिच को लेकर हस्तक्षेप करने का आरोप लगा दिया. पॉन्टिंग ने ICC को दिए इंटरव्यू में कहा,

‘मुझे लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में एकमात्र अंतर यह है. कि ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ी इस चीज पर सवाल नहीं कर सकते कि विकेट कैसे तैयार किए जाते हैं. अगर पिछले 2-3 वर्षों में चीजें नहीं बदली हैं तो. जब मैं खेल रहा था, कप्तान या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के किसी भी व्यक्ति ने कभी भी ग्राउंड्समैन से बात नहीं की. उन्होंने इसे ग्राउंड्समैन पर छोड़ दिया कि वे सबसे अच्छा विकेट तैयार करें.’

साथ ही पॉन्टिंग ने नागपुर के विकेट को लेकर भी अपनी राय रखी. पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान के मुताबिक कंगारू टीम को हराने के लिए टर्निंग विकेट सबसे अच्छा तरीका है. पहले दिन के खेल को लेकर उन्होंने कहा,

‘मुझे उम्मीद थी कि आज विकेट वैसी ही रहेगी जैसी हमें देखने को मिली. भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सबसे अच्छा मौका टर्निंग विकेट तैयार करना है. जिसका पहला कारण ये है कि इससे हमारे बल्लेबाजों को मुश्किल होगा. साथ ही इंडियन टीम को लगता है कि उनके स्पिन गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया से भी बेहतर हैं. सच्चाई यह है कि ऑस्ट्रेलिया यहां दो दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर्स के साथ खेल रहा है, उनमें से एक डेब्यू कर रहा है. जिससे भारत को फायदा जरूर हुआ है.’

# Jadeja को लेकर किया बड़ा दावा

इसके साथ ही पॉन्टिंग ने पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा,

‘वो जिस गति और लाइन से गेंदबाजी करते हैं, वह विशेष रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशानी पैदा करती है. वो हर वक्त स्टंप टू स्टंप बोलिंग कर रहे होते हैं. ऐसे में कोई गेंद एकदम से टर्न हो जाती है, तो कोई सीधी रह जाती है. जैसा कि हमने स्मिथ के आउट होने के दौरान देखा. मुझे लगता है कि वो इस पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं.’

सीरीज़ के शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियन मीडिया और कई दिग्गज खिलाड़ी लगातार पिच को लेकर बात करते आए हैं. और अब रिकी पॉन्टिंग ने जिस तरह इंडियन क्रिकेटर्स पर आरोप लगाए हैं, उसे लेकर सवाल उठने तय हैं.

वीडियो: Ind vs Aus 1st टेस्ट के पहले दिन के बाद रवि जडेजा ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()