बायो-बबल तोड़ने की खबरों के बीच टीम इंडिया की कोविड रिपोर्ट आ गई है!
सिडनी के लिए टीम इंडिया का ये है खास प्लान!
Advertisement

टीम इंडिया. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया में भारत का पिछला एक हफ्ता सबसे मुश्किल भरा रहा है. ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने भारतीय दल पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगाए. इन सभी आरोपों के बीच अब एक अच्छी खबर आई है.
खबर है कि भारतीय दल के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट-स्टाफ की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मेलबर्न टेस्ट के बाद रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ एक रेस्टोरेंट में गए थे. वहां पर उनका एक फैन से मिलने वाला वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने की खबरें आईं, इसे लेकर जमकर विवाद भी हुआ.
बीसीसीआई ने कहा,
समाचार एजेंसी ANI से टीम से जुड़े एक सूत्र ने ये बताया,

चार मैचों की सीरीज़ में भारत 1-1 की बराबरी पर है. फोटो: AP
सूत्र ने ANI से कहा,
खबर है कि भारतीय दल के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट-स्टाफ की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मेलबर्न टेस्ट के बाद रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ एक रेस्टोरेंट में गए थे. वहां पर उनका एक फैन से मिलने वाला वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने की खबरें आईं, इसे लेकर जमकर विवाद भी हुआ.
बीसीसीआई ने कहा,
''भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्यों का 3 जनवरी, 2021 को RT-PCR टेस्ट हुआ था. जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.''दोनों टीमों के बीच सीरीज़ का अगला मैच सात जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. क्या है बायो बबल तोड़ने का विवाद? नए साल के मौके पर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. वहां पर एक फैन ने उनका वीडियो शेयर कर दिया. उस फैन ने वीडियो के साथ साथ ये भी कहा कि उन्होंने पंत को गले लगाया है. यहीं से प्रोटोकॉल तोड़ने वाला विवाद शुरू हो गया. बाद में उस फैन ने इन खबरों से इनकार भी किया और कहा कि उनके और खिलाड़ियों के बीच अच्छी खासी दूरी थी. लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया में इस पर जमकर विवाद हो रहा है.
समाचार एजेंसी ANI से टीम से जुड़े एक सूत्र ने ये बताया,
''लड़के रेस्टोरेंट में कुछ खाना लेने गए थे. उन्होंने कोविड से जुड़े हुए सभी तरह के प्रोटोकॉल्स का पालन भी किया. टेबल पर बैठने से पहले उनका टेम्परेचर चेक हुआ, उनका सेनेटाइजेशन किया गया. इस बात को बिना वजह ही विवाद बनाया जा रहा है. फैन के पंत को गले लगाने वाली बात से तो खुद उस फैन ने ही इनकार कर दिया है.''इस मुद्दे को लेकर ऑस्ट्रेलियन मीडिया लगातार टीम इंडिया पर दबाव बना रहा है. हालांकि, इस सूत्र का कहना है कि इन बातों का टीम पर कोई भी असर नहीं है.

चार मैचों की सीरीज़ में भारत 1-1 की बराबरी पर है. फोटो: AP
सूत्र ने ANI से कहा,
''टीम के लड़के बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटे हुए हैं और इन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे कि कौन क्या कह रहा है. हम सिर्फ खुद पर विश्वास कर रहे हैं कि हमने कोई भी प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा है. हम सिर्फ तीसरा टेस्ट देख रहे हैं और हमारा सारा ध्यान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लगा हुआ है. हमारी सोच है कि जब SCG से निकले तो हम सीरीज़ में 2-1 से आगे हों.''भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 7 जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाना है. ये गावस्कर-बॉर्डर सीरीज का तीसरा टेस्ट होगा. इस विवाद के बाद भारतीय मैनेजमेंट ज़्यादा सतर्क हो गया है. क्रिकबज़ के मुताबिक, खिलाड़ियों को केवल प्रैक्टिस के लिए होटल से बाहर जाने की इजाज़त है.

