The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS Ravindra Jadeja cleared to join Indian Test squad for Australia Series

रविन्द्र जडेजा की वापसी की तारीख़ का पता चल गया!

ऑस्ट्रेलिया के साथ नागपुर में खेला जाएगा पहला टेस्ट.

Advertisement
pic
2 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2023, 10:23 PM IST)
Ravindra Jadeja. Photo: PTI
रविन्द्र जडेजा. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय क्रिकेट टीम नौ फरवरी 2023 से ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज़ का आगाज़ करने जा रही है. दोनों टीम्स के बीच चार टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी. सीरीज़ से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है. खबर मिली है कि भारतीय ऑल-राउंडर रविन्द्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सीरीज़ के लिए फिट हो गए हैं.

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) की तरफ से जडेजा को नागपुर में होने वाले ओपनिंग टेस्ट के लिए क्लियरेंस मिल गई है. NCA ने एक फरवरी को रविन्द्र जडेजा की फिटनेस रिपोर्ट जारी की है. जिसके बाद रविन्द्र जडेजा नागपुर में भारतीय टीम के शॉर्ट कैम्प का हिस्सा बन पाएंगे.  

रविन्द्र जडेजा लगभग पांच महीने से भारतीय टीम से दूर हैं. जडेजा आखिरी बार साल 2022 अगस्त के महीने में एशिया कप में टीम के साथ खेले थे. इसके बाद उन्हें घुटने में चोट लगी और वो लगभग पांच महीने के लिए खेल से दूर हो गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T20 विश्वकप 2022 को भी मिस किया.

हालांकि इस बीच एक बार उनका नाम बांग्लादेश सीरीज़ के लिए भी आया. लेकिन वो उस सीरीज़ से भी बाहर हो गए. लेकिन पिछले हफ्ते फिटनेस पाने के बाद वो रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए तमिल नाडू के खिलाफ़ खेलने उतरे. जहां उन्होंने 41.1 ओवर गेंदबाज़ी की और दूसरी पारी में सात विकेट चटकाए. जिसके बाद से जडेजा की वापसी का कयास लगाया जाने लगा था.

श्रेयस अय्यर का फिटनेस अपडेट: 

रविन्द्र जडेजा की वापसी टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. लेकिन श्रेयस अय्यर भी इंजरी की वजह से NCA में पहुंचे हुए हैं. श्रेयस अय्यर साल 2022 में कमाल की फॉर्म थे. ऐसे में मिडल ऑर्डर बैट्समेन का टीम के साथ ना होना. टीम के लिए निराश करने वाला है.

अय्यर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सीरीज़ से कमर में चोट की वजह से बाहर हो गए थे. श्रेयस अय्यर को लेकर रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभी वो बेंगलुरु में ही रहेंगे और नागपुर टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. हालांकि 17 फरवरी से दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में वो टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली सीरीज़ WTC फाइनल के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण है. अगर भारत इस सीरीज़ को बड़े अंतर से जीतता है तो वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ WTC के फाइनल में खेलेगा.

वीडियो: टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी वाले कौन से काम कर रहे हैं हार्दिक पंड्या?

Advertisement

Advertisement

()