The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS Ravi Shastri says India should win Border-Gavaskar Trophy by 2-0 margin at home

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बताया भारत ऑस्ट्रेलिया को कितने 0 से हराएगा!

नागपुर में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

Advertisement
Indian Cricket Team. Photo: PTI
भारतीय क्रिकेट टीम फोटो: PTI
pic
विपिन
6 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 6 फ़रवरी 2023, 12:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज़ होने में अभी ज़्यादा वक्त नहीं बचा है. दोनों टीम्स चार मैच की टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ करने के लिए नागपुर पहुंच गई हैं. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज़ का आगाज़ नौ फरवरी को नागपुर के मैदान से करेगी. सीरीज़ शुरू होने से पहले बयानबाज़ी का दौर शुरू हो चुका है. भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सीरीज़ को 2-0 से जीतना चाहिए. 

भारतीय फ़ैन्स भी यही चाहते हैं कि भारत इस सीरीज़ को बड़े अंतर से जीते. जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने के भारत के आसार बन जाएं. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही WTC के फाइनल में पहुंच गई है. वहीं भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ जीत हासिल करती है, तो वो भी फाइनल में पहुंच सकती है. एक बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सीरीज़ जिताने वाले कोच रवि शास्त्री ने कहा,

Image embed

कोच रवि शास्त्री की नज़र में घरेलू सरज़मीं पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगी. क्योंकि टीम इंडिया का पिछले कुछ सालों में घरेलू रिकॉर्ड बहुत शानदार है. विदेश से आने वाली टीम्स के लिए भारत में आकर भारत को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. 

वहीं अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गईं आखिरी टेस्ट सीरीज़ की बात करें तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में जाकर 2-1 से हराया है. वो भी तब जब भारत के पास फुल स्ट्रेंथ टीम भी नहीं थी. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ घरेलू सीरीज़ के लिए तो भारतीय टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही हैं. 

आपको ये भी बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में विकेट्स को लेकर भी बयानबाज़ी शुरू हो गई है. ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों का कहना है कि भारत में टर्निंग विकेट्स बनाई जाएंगी. जिन्हें ध्यान में रखते हुए कंगारू टीम प्रेक्टिस भी कर रही है. वहीं भारत ने भी अपने प्रेक्टिस सेशन में चार अतिरिक्त स्पिनर्स को बुलाकर प्रेक्टिस की है. अब देखना होगा इस सीरीज़ में कौन सी टीम बेहतर रहते हुए बाज़ी मारती है. 

वीडियो: India vs England मैच में टीम इंडिया को रुला देने वाला गेंदबाज!

Advertisement

Advertisement

()