The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Rahul Dravid told Russell Arnold during Bangladesh U19 WC that Washington Sundar was the man to watch with bat

2016 में वाशिंगटन पर कही राहुल द्रविड़ की बात सच साबित हो रही है!

रसेल आर्नोल्ड ने ट्वीट कर किया खुलासा.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2021, 10:09 AM IST)
Img The Lallantop
राहुल द्रविड़ और वाशिंगटन सुंदर. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
वाशिंगटन सुंदर. ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर डेब्यू किया और पहले मैच में ही सुपर परफॉर्मेंस दिखा दिया. पहले तो गेंद से तीन विकेट चटकाए और फिर बल्ले से शानदार 62 रनों की बड़ी पारी खेली. इस शानदार खेल के लिए सुंदर की जमकर तारीफ हो रही है. सुंदर के इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रसेल आर्नोल्ड ने एक खुलासा किया है. आर्नोल्ड ने बताया कि साल 2016 में राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा था कि इस लड़के की बल्लेबाज़ी देखने लायक होगी. आर्नोल्ड ने ट्वीट कर कहा,
''वेल डन वाशिंगटन सुंदर. राहुल द्रविड़ ने बांग्लादेश अंडर 19 विश्वकप के दौरान मुझसे कहा था कि इस लड़के की बल्लेबाज़ी देखने लायक होगी. उन्होंने वाशिंगटन के टेम्परामेंट की भी बात की थी. अब सुंदर ने वो ही दिखाया है. वो तब सिर्फ 16 साल के थे. बहुत-बहुत बधाई.''
ब्रिस्बेन में खेले जा रहे सीरीज़ डिसाइडर मुकाबले के तीसरे दिन मुश्किल में फंसी टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने 123 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाल लिया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए थे. जवाब में भारत की टीम ने 186 के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए. इसके बाद मैदान पर उतरे वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने ऐसी बल्लेबाज़ी की कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बौखला गई. दोनों ने टीम को 186 रनों से 309 रनों तक पहुंचा दिया. शार्दुल ठाकुर ने 67, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 62 रनों की शानदार पारियां खेली. इन दोनों की मदद से टीम इंडिया ने पहली पारी में 336 रन बनाए. जिससे ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 33 रनों की बढ़त ही मिल सकी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं. अब देखना होगा कि चौथे दिन भारतीय गेंदबाज़ कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं.

Advertisement

Advertisement

()