The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Pakistani cricket fans celebrate India's historic cricket win over Australia

भारत की जीत पर पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस की बात दिल छू लेगी!

अब भी मन रहा है जीत का जश्न.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2021, 04:27 PM IST)
Img The Lallantop
गाबा में जीत के बाद भारतीय टीम. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
19 जनवरी वो ऐतिहासिक तारीख जिसका महत्व 02 अप्रेल 2011 विश्वकप जीत वाली तारीख से कम नहीं है. भारत ने इस दिन ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराकर इतिहास रचा है. इस जीत के बाद भारतीय टीम वतन लौट आई है. लेकिन जश्न का सिलसिला नहीं थमा है. भले ही भारत और पाकिस्तान में रहने वाले लोग आपस में कितने भी तनाव में रहें. लेकिन जब एशिया की टीमें विदेशों में जाकर वो भी खासकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को हराती है तो यहां क्रिकेट फैंस के ज़ज़्बात बिल्कुल एक से होते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है. ऑस्ट्रेलिया में भारत की इस जीत का जश्न पाकिस्तानी क्रिकेट स्टार्स और फैंस ने भी मनाया है. गाबा में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और फैंस ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की. कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने इस जीत को इतिहास की सबसे शानदार जीत बताया है. वहीं पाकिस्तानी ट्विटर पर भारत की जीत के बाद 'बधाई हो इंडिया' ट्रेंड कर गया. पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने भारत की इस जीत के बाद ट्विटर पर ढेर सारे ट्वीट्स किए. एक फैन ने 'Congratulations India' ट्रेंड का स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट किया. पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने भी भारत की जमकर तारीफ की है.

Advertisement

Advertisement

()