The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: On Indian openers Sunil Gavaskar says, A truck could have gone between bat and pad

टेस्ट मैच के पहले ही दिन गावस्कर क्यों झल्ला गए?

गावस्कर ने किस बल्लेबाज़ पर कहा, इतने में तो ट्रक गुज़र जाएगा.

Advertisement
Img The Lallantop
सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कॉमेंट्री कर रहे हैं. फोटो: AP
pic
विपिन
17 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 17 दिसंबर 2020, 09:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज़ 2020 का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. एडिलेड ओवल में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन चाय तक मिले आखिरी अपडेट में टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं.
दिन का दूसरा सेशन भारत के नाम रहा. लेकिन पहले सेशन में चीज़ें ठीक नहीं रही. भारत की ओपनिंग जोड़ी ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज़ों के सामने फेल हो गई. जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को खूब गुस्सा आया.
गावस्कर, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की बैटिंग तकनीक से बिल्कुल भी खुश नज़र नहीं आए. गावस्कर ने कहा कि इन दोनों ने बड़ी गलती की और बल्ले और पैड के बीच बहुत बड़ा गैप था. जिसकी वजह से दोनों को अपना विकेट गंवाना पड़ा. गावस्कर ने तो यहां तक कहा कि मयंक के बैट और पैड के बीच तो इतना बड़ा गैप था कि एक ट्रक भी उसमें से गुज़र जाए.
पारी के पहले ओवर में ही मिशेल स्टार्क ने पृथ्वी शॉ को शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. गेंद ने शॉ के बल्ले के अंदर का किनारा लिया और स्टम्प्स उखाड़ दिए. वहीं 18वें ओवर में पेट कमिंस ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर दिया.
सुनील गावस्कर ने कहा,
Embed
सुनील गावस्कर ने आगे कहा,
Embed
Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ज़ीरो के स्कोर पर आउट हुए. फोटो: AP

इसके अलावा मयंक अग्रवाल के विकेट पर गावस्कर ने कहा,
Embed
हालांकि पृथ्वी और मयंक के विकेट के बाद कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच एक साझेदारी हुई. जिसके भारत को मुश्किल से निकालने की कोशिश की.

Advertisement

Advertisement

()