ऑस्ट्रेलिया के 100 भी नहीं हुए थे फिर रहाणे को रोहित के पास क्यों जाना पड़ा?
ब्रिस्बेन पहुंच इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता था.
Advertisement

रोहित शर्मा और नवदीप सैनी. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत-ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन टेस्ट शुरू हो गया है. सीरीज़ का चौथा मैच सीरीज़ डिसाइडर भी है. लेकिन इस मैच से पहले से ही चोट भारतीय टीम की असली परेशानी बनी हुई है. इस मैच में टीम इंडिया चार-चार बदलावों के साथ खेल रही है. हनुमा विहारी, रविचन्द्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से सीरीज़ के आखिरी मैच में मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर को मौका मिला है.
इन बदलावों के बाद भी पहले दिन के खेल में लंच के ठीक बाद भारत के लिए एक और बुरी खबर आई है. टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी पारी के 36वें ओवर में अपने ग्रोइन(जांघ के पास का हिस्सा) को चोटिल करवा बैठे. जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है.
भारतीय टीम और सभी फैंस यही दुआ करेंगे कि अब भारत को कोई और चोट ना लगे और सैनी की चोट भी ज़्यादा गंभीर ना हो. हालांकि चोट के बाद नवदीप सैनी 40वें ओवर में एक बार फिर से मैदान पर फील्डिंग के लिए उतरे. लेकिन फिर तुरंत ही उन्हें फिर से परेशानी महसूस हुई और वो वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गए.
नवदीप सैनी को जिस गेंद पर चोट लगी. उस गेंद पर उन्हें विकेट भी मिल सकता था. लेकिन गली एरिया में खड़े कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लाबुशेन का एक आसान सा कैच छोड़ दिया. बाद में नवदीप सैनी का ओवर पूरा करवाने के लिए कप्तान रहाणे ने रोहित शर्मा को गेंदबाज़ी पर लगाया और रोहित ने नवदीप का अधूरा ओवर पूरा किया.
सैनी के अलावा आखिरी अपडेट मिलने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवा दिए हैं. जबकि उसका स्कोर 100 रनों के पार पहुंच गया है. भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट निकाले.Navdeep Saini is off the field due to injury.
But, look who's bowling! #IndvsAus pic.twitter.com/KY53aSxCdZ — CricketNext (@cricketnext) January 15, 2021

