The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Mitchell Starc, Mitchell Marsh and Marcus Stoinis are set to miss the series against India.

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगे करारे झटके

वॉर्नर भी नहीं आएंगे भारत.

Advertisement
Australia cricket, Mitchell Starc, David warner, India vs AUS
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (File)
pic
रविराज भारद्वाज
14 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 15 सितंबर 2022, 07:18 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर आने से पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है. कंगारू टीम के तीन अहम खिलाड़ी चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाज मिचल स्टार्क के अलावा ऑलराउंडर मिचल मार्श और मार्कस स्टोइनिस चोट की वजह से भारत दौरे पर नहीं आएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है. तीन मैच की T20I सीरीज़ की शुरुआत 20 सितंबर से मोहाली में होगी.

स्टार्क को घुटने में चोट लगी है, जबकि मिचल मार्श टखने की चोट के चलते इस सीरीज से बाहर रहेंगे. वहीं ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मांसपेशियों में खिंचाव के चलते इस दौरे पर नहीं आएंगे. T20 विश्व कप से पहले तीन अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गई है. खिलाड़ियों की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है.

# Warner भी बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने जिन 15 मेंबर्स के स्क्वॉड की घोषणा की है, उसमें डेविड वॉर्नर का नाम भी नहीं शामिल है. इस धाकड़ ओपनर को T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है. टीम में चोटिल खिलाड़ियों की जगह नाथन एलिस, डेनियल सैम्स और सीन एबॉट को शामिल किया गया है. वहीं दुनियाभर की T20 लीग्स में धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर टिम डेविड को भी टीम में शामिल किया गया है.

मार्कस स्टोयनिस के चोटिल होने के बाद उनका खेलना तय माना जा रहा है. मिचल मार्श की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. जबकि जोश इंग्लिस कप्तान फिंच के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

Embed

# 20 सितंबर से शुरू होगी T20 सीरीज़

दोनों टीम्स के बीच 20 सितंबर को मोहाली में पहला T20I मैच खेला जाएगा. इसके बाद 23 सितंबर को नागपुर और 25 सितंबर को हैदराबाद में T20I मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया इस सीरीज़ के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ भी तीन मैच की T20 सीरीज़ खेलेगी.

# IND vs AUS सीरीज का शेड्यूल

20 सितंबर: पहला T20I मैच: मोहाली
23 सितंबर: दूसरा T20I मैच: नागपुर
25 सितंबर: तीसरा T20I मैच: हैदराबाद

# भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम

आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, जॉश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा.

T20 वर्ल्ड कप की टीम में संजू सैमसन के ना होने पर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()