The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Marnus Labuschagne reveals he has learned some shots from virat kohli

मैदान पर कोहली से दे रहे कंगारुओं को टिप्स, ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ का खुलासा!

भारत के लिए मुश्किल पैदा ना कर दे कोहली की ये सलाह!

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 10 फ़रवरी 2023, 12:07 PM IST)
Virat Kohli, marnus Labuschagne, IND vs AUS
कोहली और लाबुशेन (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने नागपुर में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 177 रन पर सिमट गई. कंगारू टीम के लिए सिर्फ स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने थोड़ा संघर्ष किया. खासकर लाबुशेन ने 49 रन की अच्छी पारी खेली. जिस दौरान उन्होंने कई अच्छे शॉट्स भी लगाए. मैच के बाद लाबुशेन ने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ शॉट्स विराट कोहली (Virat Kohli) से सीखे हैं.

मैच के पहले दिन कोहली लगातार स्लिप में फील्डिंग करते हुए नजर आए. जिस दौरान वो कई बार हंसी-मजाक करते हुए भी दिख रहे थे. जब लाबुशेन बल्लेबाज़ी कर रहे थे उस दौरान वो जडेजा की एक गेंद खेलने से पूरी तरह चूक गए. जिसके बाद वो विराट कोहली ने उनको समझाते हुए कहा कि आपको कंधे ऊपर करते हुए इस गेंद को जाने देना चाहिए था.

# कोहली से सीखकर लगाए शॉट्स

मैच के बाद कंगारू बैटर ने खुलासा किया कि अपनी पारी के दौरान उन्होंने कुछ शॉट्स विराट कोहली को देखकर ही सीखे हैं. उन्होंने सेन क्रिकेट से बात करते हुए कहा,

‘जब विराट आपको बताते हैं कि आपने अच्छा शॉट खेला है, तो यह देखना हमेशा शानदार होता है. इस पारी में कुछ ऐसे शॉट हैं जो निश्चित रूप में मैंने उनसे ही सीखे हैं.’

साथ ही लाबुशेन ने आगे कहा कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलियन टीम को 60-70 रन और बनाने चाहिए थे. उन्होंने कहा,

‘इस विकेट पर गेंद काफी ज्यादा स्पिन हो रही है और हम एक समय काफी बेहतर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन अचानक से विकेट गिरने की वजह से हमारी पारी जल्द खत्म हो गई. मुझे लगता है कि यदि हम अपनी पहली पारी में 220 से 240 तक का स्कोर बनाने में कामयाब होते तो यह काफी अच्छा होता.’

# IND vs AUS Day-1

पहले दिन के खेल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. भारत ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया. मोहम्मद सिराज ने अपनी पहली ही बोल पर उस्मान ख़्वाजा को चलता किया. डेविड वार्नर को अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया.

इसके बाद स्मिथ और लाबुशेन ने छोटी पार्टनरशिप की. लेकिन इन दोनों के आउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलियन टीम लड़खड़ा गई और पहली पारी में 177 रन ही बना सकी. टीम के लिए मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली. वहीं स्मिथ ने 37 और एलेक्स कैरी ने 36 रन बनाए.

भारत की तरफ से जडेजा और अश्विन के अलावा शमी और सिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया. जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 77 रन बनाए थे. पहले दिन केएल राहुल के रूप में भारत को एकमात्र झटका लगा. दूसरे दिन लंच तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 151 रन है. रोहित शर्मी 85 जबकि विराट कोहली 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.

वीडियो: शुभमन गिल पर हर किसी की तारीफ सुनी लेकिन विराट कोहली ने क्या कहा जानते हैं?

Advertisement

Advertisement

()