सिडनी टेस्ट तो बचा लिया, पर ब्रिस्बेन में आखिरी मैच से पहले एक और बुरी खबर आ गई
चोटों से घिरी टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं
Advertisement

टीम इंडिया के लीडिंग पेसर जसप्रीत बुमराह के पेट में सिडनी टेस्ट के दौरान खिंचाव हो गया, जो अब टीम के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए सिडनी टेस्ट को शानदार तरीके से बचा लिया. लेकिन आगे के लिए भारतीय टीम की मुश्किलें बहुत ज़्यादा बढ़ गई हैं. टीम इंडिया चोटों से बुरी तरह से घिरी हुई है. ऐसे में जसप्रीत बुमराह को लेकर एक और बुरी खबर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में टीम इंडिया के लीडिंग पेसर जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव की वजह से सीरीज़ के आखिरी ब्रिस्बेन टेस्ट बाहर हो गए हैं.
सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान बुमराह को पेट में खिंचाव हुआ था. इसके बाद उनका स्कैन करवाया गया. अब उनकी चोट पर अपडेट आया है कि वो अगला मैच खेलने की स्थिति में नहीं हैं. दरअसल भारतीय टीम मैनेजमेंट ये नहीं चाहता कि बुमराह की चोट ज़्यादा गंभीर हो जाए. इस वजह से उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है. टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ को ध्यान में रखकर भी ये फैसला ले रहा है.
BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया,Bad news from Australia:
According to PTI - Jasprit Bumrah ruled out of the 4th Test against Australia due to Abdominal strain. — Johns. (@CricCrazyJohns) January 12, 2021
''सिडनी में फील्डिंग करते वक्त बुमराह के पेट में खिंचाव आया, जिसकी वजह से उन्हें ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर बैठना पड़ेगा. हालांकि वो इंग्लैंड सीरीज़ में टीम के साथ रहेंगे.''फिटनेस बनी फांस ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए नहीं. उमेश यादव शुरुआती टेस्ट खेलकर टीम से बाहर हो गए. अब बुमराह पर आए अपडेट से ये साफ हो गया है कि सिर्फ दो मैच खेले मोहम्मद सिराज़ ही भारत के पेस अटैक की अगुवाई करेंगे. उन्हें नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकिर या टी नटराजन में से किसी का साथ मिलेगा. भारतीय टीम सिर्फ बुमराह की चोट से ही परेशान नहीं है. रविन्द्र जडेजा और हनुमा विहारी भी आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं. जबकि ऋषभ पंत अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में भारतीय टीम के लिए 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए सलेक्शन की बहुत सी दिक्कतें खड़ी हो गई हैं.

