IND vs AUS: बुमराह के हाथ ऐसा गंदा रिकॉर्ड लगा कि वो ये मैच हमेशा याद रखेंगे!
कारनामा भी मैच के आखिर में हुआ.
Advertisement

बुमराह ने अपने करियर का सबसे महंगा ओवर डाला. (Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत वर्सेज ऑस्ट्रेलिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 272 रन बनाए हैं. मगर एक वक्त लग रहा था ऑस्ट्रेलिया कमसे कम 350 रन बनाएगा. और ऑस्ट्रेलिया को ऐसा करने से रोका भारतीय बॉलरों ने. बुमराह, जडेजा, भुवनेश्वर, शमी ने. मगर लोगों की नजरों में सबसे ज्यादा चढ़े बुमराह. वो भी तब जब उनके हाथ 1 भी विकेट नहीं आया. वजह रही उनके तीन स्पेल. जरा नजर डालिए इन पर.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
पहला स्पेल - 4 ओवर में 8 रन. दूसरा स्पेल - 2 ओवर में 4 रन. तीसरा स्पेल - 2 ओवर में 2 रन.माने पहले 8 ओवर में मात्र 14 रन. मगर इसके बाद 9वें ओवर में बुमराह के साथ कुछ अच्छा नहीं हुआ. दरअसल इस ओवर में 19 रन गए. ये रहा फिगर - 2 4 4 4 1 4. इस तरह 9 ओवर में बुमराह के हो गए 33 रन. और ये मैच का 48वां ओवर था. डेथ ओवर, जिसके बुमराह स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. खैर कभी-कभी पिटाई भी हो जाती है. और ये 19 रन की पिटाई बुमराह को हमेशा याद रहने वाली है. वो इसलिए क्योंकि ये बुमराह के करियर का सबसे महंगा ओवर हो गया है.
खैर 50वें ओवर में बुमराह ने वापसी करते हुए सिर्फ 6 रन दिए. हालांकि विकेट नहीं ले सके. विकेट लेने की बात करें तो भुवनेश्वर ने 3 विकेट निकाले तो जडेजा और शमी ने 2-2 विकेट लिए. कुल मिलाके अच्छा बॉलिंग परफॉर्मेंस रहा. अब बारी बल्लेबाजों की है कि वो बॉलरों की मेहनत पर पानी न फेरें. मैच और सीरीज दोनों जीतें.The most expensive over of Jasprit Bumrah's ODI career! #INDvAUS https://t.co/an5t78cKSr pic.twitter.com/Q1y36uo2TH
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 13, 2019
लल्लनटॉप वीडियो देखें-

