पृथ्वी शॉ ने अपने आलोचकों को ये कैसा जवाब दिया?
लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं शॉ.
Advertisement

Adelaide Test की दोनों पारियों में Bowled होने के बाद Prithvi Shaw ने अपनी Instagram Story से दिया जवाब (एपी फोटो, स्क्रीनशॉट)
पृथ्वी शॉ. लंबे वक्त से फॉर्म खोज रहे इंडियन ओपनर. साल की शुरुआत में शॉ न्यूज़ीलैंड टूर पर गए थे. चार पारियों में बस 98 रन बना पाए. इंडियन प्रीमियर लीग में खेले. वहां भी बल्ला नहीं चला. अब ऑस्ट्रेलिया टूर पर भी यही हाल है. टूर मैचों की चार पारियों में 15.5 के ऐवरेज से 62 रन ही बना पाए. फिर आया पहला टेस्ट. एडिलेड में हुए इस डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में शॉ ज़ीरो पर आउट हो गए. दूसरी पारी में भी उनके नाम पर बस चार रन दर्ज हुए.
अब ऐसे प्रदर्शन पर आलोचना तो होनी ही थी. जमकर हुई. लोगों ने कप्तान, कोच, सेलेक्टर किसी को नहीं बख्शा. पूर्व क्रिकेटर्स ने भी शॉ के सेलेक्शन पर सवाल उठाए. किसी ने उनकी टेक्नीक में कमी बताई तो किसी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिन पेस बोलिंग खेलने के लिए अयोग्य ठहरा दिया. इन तमाम आलोचनाओं पर शॉ ने अब प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सीधे तौर पर कुछ ना कहते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क़ोट डाला.
शॉ की इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर हुए क़ोट में लिखा है,

.webp?width=60)

