रहाणे की टीम ने गांगुली की टीम को पीछे छोड़ दिया
धोनी और विराट की टीम तो इस लिस्ट में ही नहीं है!
Advertisement

अश्विन और पुजारा. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला गया. टीम इंडिया ने चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया से मिले 407 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन जुझारूपन दिखाया और मैच बचा लिया. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज़ों ने जिस ज़ज़्बे और जुझारूपन के साथ बैटिंग की है. उससे एक शानदार रिकॉर्ड भी निकलकर सामने आया है.
1979 दिल्ली के बाद खेले 110 से ज़्यादा ओवर:
सोनी स्पोर्ट्स ने मैच के दौरान एक स्टैट दिखाया. जिसके मुताबिक पिछले 41 सालों में पहली बार भारतीय टीम ने चौथी पारी में 110 से ज़्यादा ओवर बल्लेबाज़ी की है. इससे पहले आखिरी बार टीम इंडिया ने 1979 में दिल्ली टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ चौथी पारी में 131 ओवर बल्लेबाज़ी की थी.
उस सीरीज़ में सुनील गावस्कर भारत के कप्तान थे. जबकि दिल्ली टेस्ट की चौथी पारी में दिलीप वेंगसरकर ने 146 नाबाद रन बनाए थे.
अब सिडनी में चौथी पारी में एक बार फिर टीम इंडिया ने 131 ओवर खेल इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
2002 लॉर्ड्स में चौथी पारी में की थी 100 ओवर बल्लेबाज़ी:
पिछले 18 सालों में भारत ने पहली बार चौथी पारी में 100 से ज़्यादा ओवर्स खेले हैं. भारतीय बल्लेबाज़ों ने चौथी पारी में पांच विकेट खोकर कुल 131 ओवर बल्लेबाज़ी की.
इससे पहले आखिरी बार साल 2002 में भारतीय टीम ने चौथी पारी में 100 से ज़्यादा ओवर बल्लेबाज़ी की थी. उस वक्त भारतीय टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था.
साल 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड ने 568 रन का टार्गेट रखा था. जिसके जवाब में भारत ने अजीत अगरकर के शतक के साथ 397 रन बनाए थे और 109.4 ओवर बल्लेबाज़ी की थी. हालांकि भारत उस मुकाबले को बचाने में नाकामयाब रहा था. लेकिन SCG में अजिंक्ये रहाणे की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को ड्रॉ पर खत्म किया.Stat from Sony - This is the first Time India batted 100+ overs in the 4th innings in last 17 years.
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 11, 2021

