The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: India leaves out Shubman Gill and Kuldeep yadav in nagpur test, Twitter User reacts

'रन बनाना और विकेट लेना बंद'...शुभमन और कुलदीप को टीम में ना देख भड़के फ़ैन्स!

'खिलाड़ी के प्रदर्शन का टीम सेलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है.'

Advertisement
pic
9 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 9 फ़रवरी 2023, 01:13 PM IST)
Shubman Gill, Kuldeep yadav, IND vs AUS
शुभमन गिल और कुलदीप यादव (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ का आगाज हो चुका है. नागपुर में खेले जा रहे पहले मुकाबले में भारतीय टीम के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और केएस भरत. इस टीम में कुलदीप यादव (Kuldeep yadav) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को मौका नहीं मिला है. जिसके बाद फ़ैन्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

भारतीय टीम में लंबे समय बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. वहीं, रेड हॉट फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं. गिल ने हाल ही में श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में शानदार बल्लेबाज़ी की थी.

जबकि मौका मिलने पर लगातार अच्छी गेंदबाज़ी करने वाले कुलदीप यादव भी टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं. ऐसे में प्लेइंग इलेवन के ऐलान के बाद ही सोशल मीडिया पर फ़ैन्स काफी नाराज नजर आए. कुलदीप और गिल के टीम में नहीं होने पर फ़ैन्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा,

‘शुभमन गिल को रन बनाना और कुलदीप को विकेट लेना बंद कर देना चाहिए. यदि आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आप बाहर बैठेंगे. कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की तरफ से ये साफ संदेश है.’

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘कुलदीप यादव को टीम में होना चाहिए था. उन्हें इस ट्रैक पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. मुझे लगता है कि मैनेजमेंट बल्लेबाजी को लेकर लालची हो गया है.’

एक और यूजर ने लिखा,

‘कुलदीप को अक्षर पटेल की जगह खिलाया जाना चाहिए था.’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन का टीम सिलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है.’

वहीं एक और यूजर ने लिखा,

‘कुलदीप टीम में क्यों नहीं हैं? अक्षर को रेस्ट दिया जाना चाहिए था.’

एक और ट्विटर यूजर ने लिखा,

'शानदार फॉर्म में होने के बाद भी, शुभमन गिल आश्चर्यजनक रूप से प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं.

एक यूजर ने राहुल के टीम में होने पर सवाल उठाते हुए कहा,

‘केएल राहुल के लिए शुभमन गिल जैसे इन फॉर्म प्लेयर को ड्रॉप करना एक अजीब फैसला है.’

नागपुर टेस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इंडियन टीम तीन स्पिनर और दो फास्ट बोलर के साथ उतरी है. तीन स्पिनर्स के रूप में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, वहीं मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी दो फास्ट बोलर हैं. जबकि बल्लेबाज़ी की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे. वहीं मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के कंधों पर होगी. जबकि केएस भरत विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर टीम के साथ हैं.

# भारत की प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

# ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड.

वीडियो: शुभमन गिल पर हर किसी की तारीफ सुनी लेकिन विराट कोहली ने क्या कहा जानते हैं?

Advertisement

Advertisement

()