The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS : How Mohammad shami helped team india made a come back in second test

IND v AUS : टीवी खोलो, मैच देखो, शमी ने ऑस्ट्रेलिया की लंका लगा दी है

मैच में लौटी टीम इंडिया.

Advertisement
pic
17 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 17 दिसंबर 2018, 05:54 AM IST)
Img The Lallantop
शमी ने लंबे-लंबे स्पेल फेंके.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट चल रहा है. चौथे दिन का खेल शुरू होने के पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 132 पर 4 विकेट. 175 रन की लीड थी. भारतीय टीम इस मैच से बाहर दिख रही थी. फिर चौथे दिन का खेल शुरू हुआ. पहला सेशन खत्म हुआ. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 190 रन पर 4 विकेट हो गया. लीड 233 रन की हो गई. और इस लीड के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से इस मैच से बाहर दिख रही थी. मगर फिर लंच खत्म हुआ. और पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने मैच मजेदार बना दिया. पहले दो और कुछ देर बाद एक और विकेट लेकर.
79वें ओवर में पहला विकेट शमी ने लिया ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का. वो बाउंस करके सिर की तरफ आती गेंद को जज नहीं कर सके और सिर बचाने के चक्कर में बल्ला छुआ बैठे. और गेंद उछलकर गई सीधा विराट कोहली के हाथ में. अगली गेंद का सामना करने आए एरॉन फिंच. वो फिंच जो चोटिल होकर पहले लौट गए थे. मगर शमी ने उनके पहली ही गेंद पर चलता कर दिया. वो लेग साइड की तरफ वाइड जाती गेंद पर बल्ला छुआ बैठे और अपना विकेट दे बैठे. माने फिंच से उम्मीद लगाए बैठी टीम ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है. फिर रही सही कसर शमी ने पूरी कर दी 83वें ओवर में. खतरनाक दिख रहे उस्मान ख्वाजा का विकेट लेकर. 72 रन पर ख्वाजा आउट हुए.
शमी ने शानदार स्पेल डाला.
शमी ने शानदार स्पेल डाला.

फिलहाल लीड 250 रन की है. अगर शमी के साथ ही और बॉलरों ने ऐसे ही गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को 260-70 रन की लीड के अंदर रोक लिया. तो टीम इंडिया हाथ से बाहर जाते इस मैच में वापसी कर सकती है. जीत भी सकती है. पर बॉलर ऐसा कर पाते हैं या नहीं, देखने वाला ये होगा. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लोवर ऑर्डर बल्लेबाज भी मजे की बैटिंग कर लेते हैं.


 
ये भी पढ़ें-
बुमराह की गेंद पहले दिन आग उगल रही है तो मिशेल स्टार्क की गेंद दूसरे दिन क्या करेगी?

क्या ऑस्ट्रेलिया की इस चीटिंग से इंडिया पर्थ टेस्ट हारने जा रही है?

दो तस्वीरें देख अंदाजा लगा लीजिए कि पुरानी कुकबुरा गेंद कितनी घातक होती है

जरूरी कैच पुजारा ने छोड़ा मगर इसके असली गुनहगार ऋषभ पंत हैं

Advertisement

Advertisement

()