The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Glenn Mcgrath says Australia relying too much on Steve Smith and Marnus Labuschagne

मैक्ग्रा ने बताया, भारत के खिलाफ़ सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया क्या बड़ी गलती कर रहा है!

तीसरा टेस्ट 1 मार्च से शुरू होने जा रहा है.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 03:46 PM IST)
IND vs AUS, Ravindra Jadeja, R ashwin
स्पिनर्स का सामना नहीं कर पा रही ऑस्ट्रेलियन टीम (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार, 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. पहले दोनों टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियन टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद से कंगारू टीम की खूब आलोचना की जा रही है. और इस आलोचना के बीच, ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) ने ऑस्ट्रेलियन टीम की बड़ी गलती को उजागर किया है.

नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में कंगारू टीम को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. दोनों ही मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ इंडियन स्पिनर्स के सामने बेबस नजर आए थे. और इस मसले पर MRF पेस फाउंडेशन के कोचिंग डायरेक्टर मैक्ग्रा ने कहा कि कंगारू टीम की बैटिंग यूनिट को अपने खेल के स्तर को बढ़ाना होगा. उन्होंने कहा,

‘मुझे लगता है कि इस समय ऑस्ट्रेलियन टीम स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन पर बहुत अधिक निर्भर हैं. ट्रेविस हेड के लिए यह साल अच्छा रहा है. ऐसे में अब पूरी बैटिंग यूनिट को अपने खेल के स्तर को अच्छा करना होगा.’

महान गेंदबाज़ ने आगे कहा कि ऑस्ट्र्रेलियन टीम को इंडियन स्पिनर्स का सामना करने के लिए नए प्लान बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा,

‘ऑस्ट्रेलियन टीम भारत में स्पिन से निपटने की योजना में असफल रही है. पहले टेस्ट में वो बहुत डिफेंसिव थे, जबकि दूसरे टेस्ट में वो बहुत अटैकिंग खेल रहे थे. उन्हें बीच का रास्ता निकाल, क्रीज़ पर अधिक समय बिताना होगा. भारत में आपको डिफेंसिव खेल के जरिए इनिंग को बिल्ड करना होगा. और फिर रन बनाकर बोलर्स पर प्रेशर डालना होगा.’

53 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने पैट कमिंस द्वारा मैच के दौरान लिए गए फैसलों पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा,

‘ऑस्ट्रेलिया के बोलर्स इंडियन टेलेंडर्स को जल्दी आउट करने में सफल नहीं रहे हैं. आखिरी के तीन बल्लेबाजों ने 160 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. जिससे समस्या हो रही है. क्या टीम ऑस्ट्रेलिया सही से बोलिंग चेंज कर रही है? शायद, पैट कमिंस थोड़ा पहले बोलिंग करने आ सकते थे. रिवर्स स्विंग के जरिए वो टेलेंडर्स का विकेट ले सकते थे.’

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन टीम पैट कमिंस और डेविड वॉर्नर के बिना उतरेगी. जबकि मिचल स्टार्क और कैमरून ग्रीन का वापस आना तय है. अब देखना होगा कि कंगारू टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो टेस्ट में किस तरह का खेल दिखाती है.
 

वीडियो: Ind vs Aus के पहले टेस्ट मैच के बाद नागपुर की पिच पर जाडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के मज़े ले लिए!

Advertisement

Advertisement

()