The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Glenn Maxwell Sees Nothing Wrong In Playing Switch-Hit Shot

क्या तीसरे वनडे में ग्लेन मैक्सवेल ने बेईमानी की?

खुद ऑस्ट्रेलियन लीजेंड इयान चैपल ने सवाल उठाए हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
स्विच हिट ग्लेन मैक्सवेल का फेवरेट शॉट, इस शॉट पर पहले भी कई दिग्गज सवाल उठा चुके हैं. फोटो: AP/India Today
pic
विपिन
3 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 3 दिसंबर 2020, 08:06 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा वनडे मुकाबला टीम इंडिया ने 13 रनों से जीता. जिसके चलते भारत सीरीज़ में क्लीनस्वीप होने से बच गया. इस मुकाबले में भारत और जीत के बीच ग्लेन मैक्सवेल आखिर तक डटे रहे. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर मैच भारत के खाते में डलवा दिया. भारत के खिलाफ इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने एक 100 मीटर लंबा छक्का मारा. जिसपर अब बहस छिड़ गई है. मैक्सवेल के इस फेवरेट 'स्विचहिट' शॉट पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने सवाल उठाए हैं. चैपल को लगता है कि ये शॉट बिल्कुल भी जायज़ नहीं है. क्या है स्विचहिट, पहले आपको ये बताते हैं? स्विचहिट शॉट में गेंद फेंके जाने के बाद एक दाएं हाथ का बल्लेबाज़ अपनी पोज़ीशन बदलकर बिल्कुल बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की पोज़ीशन में आ जाता है. और फिर शॉट खेलता है. इस पर चैपल क्या कहते हैं? चैपल को इसी बात पर आपत्ति है कि जब गेंदबाज़ को अपना छोर बदलने से पहले अंपायर से अनुमति लेनी होती है. तो फिर बल्लेबाज़ अंपायर को बिना बताए बल्लेबाज़ी करने का तरीका कैसे बदल सकता है? चैपल ने वाइड वर्ल्ड स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,
Embed
चैपल ने इस बातचीत में आगे कहा,
Embed
अब सुनिए मैक्सवेल का जवाब: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में 43वें ओवर में मैक्सवेल ने कुलदीप यादव की गेंद पर स्विचहिट शॉट खेला था.  मैच के बाद मैक्सवेल ने इस पर कहा,
Embed
मैक्सवेल ने साथ ही कहा,
Embed
मैक्सवेल ने तीसरे वनडे में 38 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. जिससे ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य के बहुत पास पहुंच गया था. हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट कर दिया और टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से बचा लिया.

Advertisement

Advertisement

()