The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Fomer Australian Brad Hogg says, Team India have best Number 6 and 7 in T20I

ऑस्ट्रेलियन बोला, ये सीरीज़ ही नहीं T20 विश्वकप के लिए भी भारत से बढ़कर कोई नहीं

दो प्लेयर्स का नाम लेकर कहा, इसलिए है इंडिया बेस्ट.

Advertisement
Img The Lallantop
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या. फोटो: AP
pic
विपिन
5 दिसंबर 2020 (Updated: 5 दिसंबर 2020, 03:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
साल 2020 खत्म होने पर है. 2021 में भारत में टी20 क्रिकेट विश्वकप खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया टी20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म में है. भारत ने लगातार नौ टी20 मुकाबले जीत लिए हैं. ऐसे में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग को लगता है कि भारतीय टीम टी20 में दुनिया की बेस्ट और बैलेंस्ड टीम है. हॉग का मानना है कि भारत के पास नंबर छह पर हार्दिक पांड्या और नंबर सात पर रविन्द्र जडेजा जैसे बल्लेबाज़ हैं. जिसकी वजह से वो एक मजबूत टीम बन जाती है. हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
''कोई भी टीम अगर टी20 विश्वकप जीतना चाहती है तो उनके बैटिंग लाइनअप में नंबर छह और नंबर सात बहुत ज़रूरी हो जाते हैं. क्योंकि, उन्हें जडेजा और पांड्या की तरह पारी को अंजाम तक पहुंचाना होता है.''
इस खासियत के साथ हॉग ने कहा कि इस वजह से ही भारत के पास एक एडवांटेज है. उन्होंने कहा,
''भारत के पास नंबर छह और नंबर सात पर बेस्ट हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा हैं, इस वजह से वो बाकी टीमों से ज़्यादा बेहतर है. मेरा मानना है कि भारत को अपनी बल्लेबाज़ी में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए.''
पिछले दो मैचों में हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा का प्रदर्शन देखें तो हॉग की बात बिल्कुल ठीक भी लगती है. इन दोनों स्टार्स ने आखिरी वनडे और पहले टी20 में कमाल का प्रदर्शन किया और भारत की जीत में अहम योगदान दिया. हॉग ने अपनी बातचीत में ये भी कहा कि भले ही वनडे सीरीज़ पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्ज़ा जमाया हो लेकिन टी20 में भारत फेवरेट टीम है. उन्होंने कहा,
''बीती रात भारत, ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में कहीं बेहतर दिखा, वो बेहतर टी20 टीम है. उनके पास बल्लेबाज़ी में गहराई है और क्वालिटी गेंदबाज़ी भी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट में थोड़ा सा एडवांटेज है. लेकिन भारतीय टीम हर क्षेत्र में कमाल है.''
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज़ का पहला वनडे भारत ने 11 रनों से जीता था. जिसके बाद सीरीज़ का दूसरा मैच सिडनी में छह दिसंबर के दिन खेला जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()