जड्डू आए, मांजरेकर ने की तारीफ और फिर कमाल हो गया!
नागपुर में जडेजा ने नचा दिया.
.webp?width=210)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ की शुरुआत हो चुकी है. नागपुर में खेले जा रहे पहले मुकाबले में भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव और केएस भरत ने डेब्यू किया. वहीं स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की.
जड्डू की वापसी एकदम धमाकेदार रही और आते ही उन्होंने पांच विकेट ले लिए. जडेजा के बोलिंग पर आते ही कॉमेंट्री बॉक्स में मौजूद संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने उनका स्वागत किया. और ये ऐतिहासिक घटना होते ही फ़ैन्स ने ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी.
दरअसल एक बार कॉमेंट्री के दौरान संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा को लेकर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद से दोनों के रिश्ते बिगड़ गए थे. लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में सुधार आया. ऐसे में फ़ैन्स ने मांजरेकर के मुंह से जडेजा की बड़ाई सुनी तो उनसे रहा नहीं गया. एक ट्विटर यूजर ने लिखा,
‘जडेजा ने दो गेंदों में बैक टू बैक दो विकेट हासिल किए. हालांकि इससे भी खास बात ये रही कि संजय मांजरेकर ने माइक पर "वेलकम बैक जडेजा" कहा.’
एक और यूजर ने कहा,
‘संजय मांजरेकर ने करीब 10 बार जडेजा का स्वागत किया. वह 30 सेकंड काफी दर्दनाक थे.’
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,
‘मांजरेकर, जडेजा का स्वागत कर रहे हैं. यह कुछ नया है.’
एक और यूजर ने लिखा,
# 2019 में बिगड़े थे रिश्ते‘जब भी संजय मांजरेकर कॉमेंट्री बॉक्स में होते हैं, तब रविंद्र जडेजा हमेशा अपने खेल में सुधार करते हैं.’
दरअसल, साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान संजय मांजरेकर और रविंद्र जडेजा के रिश्ते बिगड़ गए थे. तब मांजरेकर ने जडेजा पर निशाना साधते हुए कहा था,
‘मैं टुकड़ों में परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी का फैन नहीं हूं.’
इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर ने कॉमेंटेटर के बयान पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा था,
# Asia Cup 2022 में सुधरे रिश्ते!‘मैंने आपसे दोगुने मुकाबले खेले हैं. और अभी भी खेल रहा हूं. जिन्होंने कुछ हासिल किया है, उनका सम्मान करना सीखें.’
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज मैच के बाद जडेजा ने संजय मांजरेकर से बात की थी. मांजरेकर ने अपनी बात शुरू करने से पहले ही जडेजा से सवाल कर दिया था. उन्होंने जडेजा से पूछा,
‘सबसे पहले तो, आप मुझसे बात कर सकते हैं… है ना, जडेजा?'
तब जडेजा ने भी मुस्कुराते हुए कहा था,
‘हां, क्यों नहीं.’
वहीं T20I वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ऑलराउंडर ने मांजरेकर की एक तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,
‘अपने डियर फ्रेंड संजय मांजरेकर को स्क्रीन पर देख रहा हूं.’
जडेजा के इस ट्वीट पर संजय मांजरेकर का भी रिप्लाई आया है. मांजरेकर ने ट्वीट किया,
‘...और आपका यह खास दोस्त, आपको जल्दी से क्रिकेट के मैदान पर देखना चाहता है.’
जडेजा ने क़रीब पांच महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की है. और पहली पारी में उन्होंने महज 47 रन देकर पांच विकेट हासिल किया. उनकी शानदार गेंदबाज़ी के बदौलत ऑस्ट्रेलियन टीम पहली पारी में महज़ 177 रन पर सिमट गई. जडेजा के अलावा अश्विन ने तीन, जबकि शमी और सिराज ने एक-एक विकेट हासिल किए.
वीडियो: शुभमन गिल पर हर किसी की तारीफ सुनी लेकिन विराट कोहली ने क्या कहा जानते हैं?

