The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Cricketers and fans raise question about Tim Paine's third umpire call

टिम पेन को नॉट-आउट दिया तो शेन वॉर्न को आ गया गुस्सा!

'क्या नए नियम में बल्ले की परछाई पर भी नॉट-आउट दिया जाता है'

Advertisement
Img The Lallantop
टिम पेन और ऋषभ पंत. फोटो: AP
pic
विपिन
26 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 26 दिसंबर 2020, 06:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
चाय के बाद पारी के 55वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 142/5 था. 55वें ओवर की आखिरी गेंद आनी बाकी थी. अश्विन ने कैमरन ग्रीन को गेंद फेंकी. ग्रीन ने सीधा शॉट खेला लेकिन टिम पेन के साथ तालमेल की कमी रही. पहले थोड़ा हेसिटेशन और फिर दोनों रन के लिए दौड़ पड़े. उमेश यादव ने स्ट्राइकर्स एंड पर थ्रो फेंकी और ऋषभ पंत ने बेल्स उड़ा दी. पूरी टीम इंडिया विकेट का जश्न मनाने लगी. मैदानी अंपायर ने तुरंत तीसरे अंपायर को डिसीज़न के लिए इशारा दे दिया. लग रहा था कि पेन क्रीज़ से बाहर रह गए हैं. लंबे समय तक इस रन-आउट को बड़ी स्क्रीन पर देखा गया, एक बार नहीं बल्कि कई बार. क्योंकि ये कॉल बहुत ज़्यादा करीबी था. बहुत देर तक देखने के बाद अंपायर ने आखिरी फैसला नॉट-आउट करार दिया. इस फैसले से ना तो कप्तान रहाणे और ना ही इंडियन टीम खुश थी. क्योंकि एक एंगल से देखने पर पेन का बल्ला लाइन पर दिख रहा था. जबकि दूसरे एंगल से बल्ले की परछाई लाइन के पार दिख रही. मतलब की इस फैसले में बहुत ज़्यादा भ्रम था. इस डिसीज़न को नॉट-आउट दोने के बाद सोशल मीडिया पर इंडियन फैंस के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियन पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने भी इस पर सवाल उठाए. वॉर्न ने ट्वीट किया और कहा,
Embed
Embed
वॉर्न के ट्वीन को बहुत से इंडियन फैंस ने लाइक भी किया. ट्वटिर पर वॉर्न के अलावा आकाश चोपड़ा ने भी लिखा. उन्होंने कहा,
Embed
दरअसल आकाश चोपड़ा ने इस फैसले को खराब अंपायरिंग का नमूना बताया है. वॉर्न और चोपड़ा के अलावा, सोशल मीडिया पर फैंस ने भी इस फैसले पर चुटकी ली.
Embed
 
Embed
एक ट्विटर यूज़र ने लिखा,
Embed
कुछ तो उमेश यादव की वाइड थ्रो और कुछ ऋषभ पंत का थोड़ा स्लो वर्क. जिसकी वजह से ये एक करीबी फैसला बना, और बल्लेबाज़ को 'बैनिफिट ऑफ डाउट' मिला. पेन इस जीवनदान का बहुत ज़्यादा फायदा नहीं उठा पाए. छह के स्कोर पर मिले जीवनदान के बाद पेन सिर्फ 13 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर कैच आउट हो गए.

Advertisement

Advertisement

()