कोहली पर जुर्माने के बाद ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने की ऐसी हरकत, जो इंडियन फैन्स को गुस्सा दिला देगी!
Sam konstas को टक्कर मारने को लेकर विराट कोहली पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगा दिया गया. अब ऑस्ट्रेलियन मीडिया की तरफ से Virat लिए Clown और Crybaby जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.
.webp?width=210)
विराट कोहली (Virat Kohli). बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच के पहले दिन इस दिग्गज क्रिकेटर की काफी चर्चा हुई. कोई शानदार पारी की वजह से नहीं, बल्कि डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास (Sam Konstas) को टक्कर मारने को लेकर. इस घटना को लेकर कोहली ने अपनी गलती स्वीकारी और ICC ने उन पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया. अब ऑस्ट्रेलियन मीडिया विराट कोहली के पीछे पड़ गई है.
ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट के लिए "जोकर" (Clown) और "Crybaby" जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. ऑस्ट्रेलियन न्यूजपेपर ‘The West Australian’ ने कोहली की आलोचना करते हुए अपनी हेडलाइन में लिखा,
'Clown Kohli'
इसके साथ ही न्यूजपेपर ने विराट की एक फोटो प्रकाशित की, जिसमें उन्हें जोकर की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. आर्टिकल में आगे लिखा गया,
'Indian sook slammed for pathetic bump in teen's dream Test debut.'
इसका मतलब है, “कंधा मारकर एक युवा खिलाड़ी के ड्रीम टेस्ट डेब्यू का मज़ा किरकिरा करने वाले भारतीय रोंदू की आलोचना की गई.”
गौरतलब है कि 'sook' शब्द का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया के तस्मानियाई क्षेत्र में डरपोक या रोंदू इंसान के लिए किया जाता है.
क्या था पूरा वाकया?दरअसल, 26 दिसंबर को मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियन इनिंग का 11वां ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे. उस ओवर की चौथी गेंद पर कोंस्टास ने दो रन लिए. इसके बाद वह क्रीज पर मौजूद अपने साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा से बात करने जा रहे थे. तभी विराट कोहली ने उनसे कंधा टकरा दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच कंधे टकराने के बाद तीखी बहस भी देखने को मिली. मामला बढ़ता देख उस्मान ख्वाजा ने कोंस्टास को समझाया, और अंपायर्स ने भी बीच-बचाव कर शांति स्थापित की. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, कोहली की गलती मानी गई. कोहली ने मैच रेफरी के सामने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली, जिसके बाद ICC ने उन पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया. हालांकि, इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियन मीडिया की ओर से जो हरकत की गई, वह कहीं से जायज नहीं है.
वीडियो: फॉलो ऑन से तो बच गई टीम इंडिया, गंभीर और विराट ने ये रिएक्शन दिया

