दिल्ली टेस्ट से पहले फिर शुरू हुआ पिच विवाद, ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने लगाया बड़ा आरोप
अब कोटला की पिच पर रो रहे कंगारू?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आसान जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुटी हुई है. चार मैच की सीरीज़ का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है. और इससे पहले ही पिच को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने क्यूरेटर्स पर बड़ा आरोप लगाया है.
‘द एज’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि इस मैदान में कुछ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को फोटो खींचने से बैन कर दिया गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि पहले ग्राउंड स्टाफ ने ऑस्ट्रेलियन पत्रकारों को पिच से कम से कम 30 मीटर दूर रहने को कहा. और बाद में उन्हें बाउंड्री से बाहर जाने के लिए कहा गया. जहां उन्हें बताया गया कि वो कोई भी फोटो नहीं ले सकते हैं.
इससे पहले नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान पर पिच को लेकर काफी बवाल हुआ था. ऑस्ट्रेलियन मीडिया और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने पिच को लेकर सवाल उठाए थे. जिसका स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा था,
# रोहित ने भी जताई थी नाराजगीभारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच के बाद कहा था कि कि पिच दोनों टीम के लिए सेम थी. लेकिन फिर भी पता नहीं इसको लेकर इतनी बात क्यों हो रही .उन्होंने कहा था,
बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया को नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रन से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. भारत की इस जीत में स्पिनर्स का बड़ा रोल रहा था. जहां पहली पारी में रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए थे, वहीं दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट लेकर भारतीय टीम को एकतरफा जीत दिलाई थी.
वीडियो: Ind vs Aus के पहले टेस्ट मैच के बाद नागपुर की पिच पर जाडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के मज़े ले लिए!

.webp?width=60)

