The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Australia's Tahlia McGrath allowed to play CWG 2022 gold medal match against India despite being Covid-19

कोविड-19 पॉज़ीटिव होने पर भी कैसे बैटिंग करने आ गई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़?

भारत के खिलाफ़ मैच में कोविड-19 पॉज़ीटिव खिलाड़ी खेलने उतर गई.

Advertisement
pic
7 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 7 अगस्त 2022, 11:35 PM IST)
Tahlia Mcgrath. Photo: AP
ताहलिया मैक्ग्रा. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट की T20 फॉर्मेट में एंट्री हुई है. कमाल की क्रिकेट के साथ टूर्नामेंट अपने फाइनल मुकाबले तक भी पहुंचा गया. वर्ल्ड क्रिकेट की दो बेहतरीन टीम्स भारत और ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल्स में जगह बनाई और टॉप-2 मेडल्स पर अपना कब्ज़ा जमाया.

लेकिन फाइनल मुकाबले में एक ऐसी घटना घटी. जिसके बाद इस फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं. दरअसल भारत के खिलाफ़ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की एक खिलाड़ी को कोविड-19 पॉज़ीटिव होते हुए भी फाइनल में प्लेइंग इलेवन में चुन लिया.

espncricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक ताहलिया मैक्ग्रा मुकाबले से ठीक पहले वाली सुबह कोविड-19 पॉज़ीटिव पाई गईं. लेकिन इसके बावजूद उन्हें मैच खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया. उनकी वजह से ही मैच के लिए टॉस में भी देरी हुई.

खबर के मुताबिक ताहलिया मैक्ग्रा को कोविड-19 के हल्के लक्षण थे. जिसके बाद हेल्थ एक्सपर्ट्स, टीम और मैच अधिकारियों ने इस खिलाड़ी को मुकाबले में खेलने की परमिशन दे दी. भले ही मैक्ग्रा को हल्के लक्ष्ण हों. लेकिन ये दोनों ही टीम्स या मैदान के पास मौजूद दर्शकों के लिए कितना घातक साबित हो सकता है.

इस मुकाबले में मैक्ग्रा नंबर चार पर बैटिंग करने आईं. हालांकि वो ज़्यादा देर क्रीज़ पर नहीं टिक सकीं और चार गेंदों में दो रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर कैच आउट हो गईं.

मुकाबले में क्या हुआ? 

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए. उनके लिए बीथ मूनी ने 61, कप्तान मेग लेनिंग ने 37 रन की पारी खेली.

भारत के लिए गेंदबाज़ी में स्नेह राणा-रेणुका सिंह ने अपने चार ओवर के स्पेल में 2-2 विकेट लिए. उनके अलावा दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक विकेट मिला.

मुकाबले की शुरुआत में तीसरे ओवर में ही रेणुका सिंह ने एलिसा हिली को सात रन के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए बीथ मूनी के साथ मिलकर कप्तान मेग लेनिंग ने 74 रन की पार्टनरशिप की. ये पार्टनरशिप कप्तान लेनिंग के रन-आउट होने से टूटी. इसके बाद मैक्ग्रा जल्दी आउट हो गईं. बाद में एश्ले गार्डनर ने मूनी का साथ दिया और टीम के रन-रेट को आगे बढ़ाया. लेकिन वो भी स्नेह राणा का शिकार बन गईं.

भारतीय गेंदबाज़ों ने आखिरी के पांच ओवरों में कमाल की वापसी की. ऑस्ट्रेलिया के विकेट्स गिरते रहे और बड़ा स्कोर खड़ी करती दिख रही टीम 161 रन पर ही रुक गई. 

भारतीय बैडमिंटन टीम कैसे गोल्ड से चूक गई?

Advertisement

Advertisement

()