The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Ajinkya Rahane revealed he went upto Virat Kohli and said sorry

अजिंक्य रहाणे को विराट से क्यों मांगनी पड़ गई माफी?

जाते-जाते रहाणे को जीत का कौन सा मंत्र दे गए विराट कोहली.

Advertisement
Img The Lallantop
विराट कोहली और अजिंक्ये रहाणे. फोटो: AP
pic
विपिन
25 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 25 दिसंबर 2020, 10:39 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अजिंक्य रहाणे ने बताया है कि विराट कोहली को ग़लती से रन-आउट करवाने के बाद उन्होंने विराट से माफी मांगी थी. एडिलेड ओवल में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में रहाणे के साथ ग़फलत होने के बाद विराट कोहली रन-आउट हो गए थे. उस मुकाबले में जब तक विराट और रहाणे बैटिंग कर रहे थे तो टीम इंडिया 188/3 रन बनाकर मज़बूत स्थिति में दिख रही थी. लेकिन पारी के 77वें ओवर में मिड ऑफ फील्डर की तरफ शॉट खेलकर रहाणे ने सिंगल की कोशिश की और फिर मना कर दिया. विराट कोहली आधी पिच तक आ गए थे और वो रनआउट हो गए. कोहली 74 के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए. इस रन-आउट के बाद भारत 244 रनों पर ऑल-आउट हो गया. कई क्रिकेट जानकार तो विराट कोहली के रन-आउट को ही इस मैच का टर्निंग प्वॉइंट मानते हैं. खैर अब दूसरे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान हैं. क्योंकि विराट कोहली वापस घर लौट गए हैं. ऐसे में रहाणे ने बताया है कि पहले टेस्ट के दौरान उन्होंने इसके लिए विराट से माफी मांग ली थी. बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले अजिंक्ये रहाणे ने बताया,
Image embed
अजिंक्य रहाणे अब दूसरे टेस्ट से टीम के इंचार्ज हैं. टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट से 24 घंटे पहले ही टीम का ऐलान कर दिया. टीम इंडिया इस मुकाबले में चार बदलावों के साथ उतरेगी. जिसमें से दो खिलाड़ी अपना डेब्यू मैच भी खेलेंगे. शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज पहला टेस्ट खेलेंगे. जबकि रविन्द्र जडेजा और ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है. विराट कोहली ने दिया टीम को मैसेज: अजिंक्ये रहाणे ने मैच से पहले बताया कि विराट कोहली ने टीम का साथ छोड़ने से पहले उन्हें कुछ एडवाइस दी है. रहाणे ने कहा,
Image embed
जब रहाणे से ये पूछा गया कि क्या वो सीरीज़ के बीच में विराट कोहली की मदद लेंगे. इस पर रहाणे ने साफ कहा कि वो इस वक्त विराट को परेशान नहीं करना चाहते. रहाणे ने कहा,
Image embed
पहला टेस्ट गंवाने के बाद भी कॉन्फ्रेंस में अजिंक्ये रहाणे टीम को लेकर काफी आत्मविश्वास से भरे हुए दिखे. उन्होंने अपनी टीम पर कहा,
Image embed
रहाणे ने अगले टेस्ट के अलावा एडिलेड ओवल की हार पर भी बात की. उन्होंने कहा,
Image embed
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज़ का दूसरा मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()