The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 4th test Shardul Thakur Becomes first Indian with 60 plus runs 7 wickets and 2 catches in one test

546 टेस्ट, 301 प्लेयर्स... लेकिन शार्दुल ठाकुर जैसा कोई नहीं

ब्रिसबेन में शार्दुल के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2021, 09:07 AM IST)
Img The Lallantop
Brisbane Test में Batting-Bowling दोनों में Shardul Thakur ने किया कमाल (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
तारीख 26 अक्टूबर. साल 2020 UAE में IPL 2020 खेला जा रहा था. इसी बीच ख़बर आई कि ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन हो गया है. वैसे तो टीमें सामने आने के बाद तमाम चीजों पर चर्चा हुई, लेकिन आज हम उस बारे में चर्चा नहीं करेंगे. आज बात होगी शार्दुल ठाकुर की. शार्दुल ठाकुर जिन्हें इस टूर के लिए सिर्फ वनडे टीम में चुना गया था. उसमें से भी पहले दो वनडे मैचों में उन्हें जगह नहीं मिली. फिर आया तीसरा वनडे. तीन विकेट लेकर ठाकुर इस मैच में भारत के सबसे सफल बोलर रहे. हालांकि उस वक्त यह प्रदर्शन भी आगे किसी मौके की गारंटी नहीं था. लेकिन परिस्थितियां बदलीं और ठाकुर को दूसरे और तीसरे T20 में मौका मिला. हालांकि वह इन मौकों पर कुछ खास नहीं कर पाए और दो मैचों में महज दो विकेट ही ले पाए. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. टीम मैनेजमेंट ने जाने क्या सोचकर उन्हें घर वापस नहीं भेजा. ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया में ही रोका गया. # Shardul Thakur का कमाल हालांकि इसके बावजूद उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले तीन टेस्ट मैचों में मौका नहीं मिला. फिर आया ब्रिसबेन टेस्ट. ठाकुर को आखिरकार प्लेइंग XI में जगह मिल गई. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग कर 369 बनाए. ठाकुर के खाते में तीन विकेट आए. फिर आई भारत की बैटिंग. ऑस्ट्रेलियन बोलर्स के आगे टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया. टीम 186 पर छह विकेट खो चुकी थी. अब कंगारू अपनी दूसरी पारी की तैयारी कर रहे थे. लेकिन सातवें नंबर पर आए वॉशिंगटन सुंदर और आठवें नंबर के शार्दुल ठाकुर ने अलग ही प्लान बना रखा था. दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों की ख़बर लेनी शुरू की. सुंदर-ठाकुर ने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और नाथन लायन को मैदान के हर कोने में धुना. इन दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 217 गेंदों पर 123 रन की पार्टनरशिप हुई. 309 के टोटल पर शार्दुल ठाकुर को पैट कमिंस ने बोल्ड किया. वह 67 रन बनाकर आउट हुए. भारत की पारी 336 रन पर खत्म हुई. फिर आई ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी. मोहम्मद सिराज ने पांच और ठाकुर ने चार विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 294 पर समेट दी. पहली पारी में मैथ्यू वेड का कैच लपकने वाले ठाकुर ने दूसरी पारी में जोश हेज़लवुड का कैच लिया. इसके साथ ही वह भारत के लिए एक ही टेस्ट में 60 से ज्यादा रन, 7 या उससे ज्यादा विकेट और दो या दो से ज्यादा कैच लेने वाले पहले और इकलौते क्रिकेटर भी बन गए. जानने लायक है कि भारत ने अभी तक 546 टेस्ट मैचों में 301 प्लेयर्स को मौका दिया है.

Advertisement

Advertisement

()