The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 4th test Shane Warne made fun of Rishabh Pant's Sunglasses in Gabba

पंत ने ऐसा क्या पहन लिया कि शेन वॉर्न बोले- इससे तो वेल्डिंग हो जाएगी!

ऋषभ पंत के पीछे पड़ गए हैं वॉर्न.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2021, 11:49 AM IST)
Img The Lallantop
Shane Warne ने बनाया Rishabh Pant Eye-wear का मज़ाक (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. पहले सेशन में भारतीय बोलर्स ने बेहतरीन बोलिंग की. ऑस्ट्रेलिया को 369 पर समेट दिया. जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 60 के टोटल पर अपने दोनों ओपनर्स खो दिए. हालांकि इसके थोड़ी ही देर बाद हुए टी ब्रेक के दौरान आई बारिश के चलते आगे का खेल खत्म नहीं हुआ. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं. कैप्टन अजिंक्य रहाणे, क्रीज़ पर टिके चेतेश्वर पुजारा का साथ दे रहे हैं. यूं तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास बहुत ज्यादा काम नहीं रहा. उन्होंने इस पारी में सिर्फ एक कैच लपका. लेकिन इसके बावजूद पर मैदान पर सबसे चर्चित भारतीय फील्डर रहे. मैच के पहले दिन शेन वॉर्न और मार्क वॉ की आलोचना का शिकार हुए पंत दूसरे दिन भी वॉर्न के निशाने पर रहे. हालांकि इस बार वॉर्न ने उनकी आलोचना करने की जगह मजाक उड़ाया. # बनाया Pant का मज़ाक दरअसल गाबा टेस्ट के दूसरे दिन पंत चमकदार चश्मों में नज़र आए. उनके चश्मे देखकर फॉक्स पर कॉमेंट्री कर रहे शेन वॉर्न और केरी ओ'कीफ से रहा नहीं गया. वॉर्न ने कीफ से पूछा,
'ऋषभ पंत के चश्मों पर तुम्हारा क्या ख्याल है?'
जवाब में कीफ ने कहा,
'सीधे सर्विस स्टेशन से निकले हैं. वे मैकेनिकों वाले नहीं हैं? और वो फूल भी लाया है. नहीं वे मुझे नहीं समझ पा रहे. आप चाहेंगे कि उन पर स्क्रैच आ जाए जिससे आप उसे कूड़ेदान में फेंक सकें. इसमें तो वेल्डिंग की जा सकती है.'
इससे पहले मैच के पहले दिन वॉर्न ने विकेट के पीछे से बोलने के लिए पंत की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि पंत को विकेट के पीछे बोलने का अधिकार है लेकिन तब नहीं, जब बोलर अपने रनअप पर हो. वॉर्न ने कहा था,
‘मैं कुछ हद तक आपसे सहमत हूं. मुझे पंत द्वारा अपने साथियों का हौसला बढ़ाने से दिक्कत नहीं है और उनके चेहरे पर एक हंसी भी रहती है, वह बल्लेबाजों के आसपास अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं. लेकिन अगर बोलर अपने रनअप पर भागता हुआ आ रहा है, तो इस वक्त उन्हें चुप रहना चाहिए जिससे बल्लेबाज अपना ध्यान लगा पाए.’
टेस्ट का दूसरा दिन बारिश से प्रभावित होने के चलते तीसरे दिन का खेल तय वक्त से आधे घंटे पहले शुरू होगा.

Advertisement

Advertisement

()