The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 4th Test Day 4 Live Why Steve Smith decided to review even after getting clear touch of his gloves?

साफ आउट होने पर भी स्टीव स्मिथ ने क्यों लिया DRS?

जानिए क्या कहते हैं नियम.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2021, 04:46 AM IST)
Img The Lallantop
Steve Smith को Gabba Test 2nd Innings में Siraj ने आउट किया (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
गाबा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में मजबूत हाल में पहुंच गया है. और इसमें बड़ा रोल स्टीव स्मिथ का है जिन्होंने तेजी से 55 रन बनाए. हालांकि इस पारी के दौरान उन्हें एक जीवनदान भी मिला. पारी का 50वां ओवर. वॉशिंगटन सुंदर की पहली ही बॉल को स्मिथ ने लॉन्ग-ऑन की ओर उड़ा दिया. वहां खड़े सिराज के लिए यह आसान कैच हो सकता था, लेकिन वह बॉल को जज करने में चूक गए. स्मिथ के आगे निकलकर लगाए गए इस शॉट को लपकने के लिए सिराज काफी आगे आ गए. बाद में उन्होंने कैच लपकने के लिए छलांग लगाई लेकिन यह नाकाफी थी. बॉल चार रन के लिए निकल गई. # Smith का DRS इसके बाद आया 55वां ओवर. पहली बॉल को स्मिथ ने डिफेंड कर लिया. दूसरी बॉल गिरकर तेजी से उठी. इससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करते-करते स्मिथ इस पर ग्लव लगा बैठे. गली में खड़े इंडियन कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने गेंद को लपक लिया. अंपायर ने उंगली उठा दी. लेकिन तभी सबको चौंकाते हुए स्मिथ ने DRS ले लिया. लोग हैरान थे, बॉल साफतौर पर स्मिथ के ग्लव से लगकर गई है फिर ये रिव्यू क्यों ले रहे हैं? खैर, रिव्यू भी स्मिथ को नहीं बचा पाया. थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले पर मुहर लगा दी. अब लोग सोच रहे होंगे कि सब जानते हुए भी स्मिथ ने रिव्यू क्यों गंवाया? दरअसल स्मिथ ने यहां कुछ गलत नहीं किया. उन्हें ऐसा लगा था कि बॉल जब उनके ग्लव पर लगी, तब उनका ग्लव बल्ले से दूर था. अगर रिव्यू में यह सही निकलता तो स्मिथ आउट नहीं होते. नियमों के मुताबिक अगर गेंद लगते वक्त उनका ग्लव बल्ले से दूर होता तो उन्हें आउट नहीं दिया जा सकता था. लेकिन रीप्ले में दिखा कि गेंद लगते वक्त उनका ग्लव बल्ले के हैंडल से सटा था.

Advertisement

Advertisement

()