The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 4th test day 2 live Sunil Gavaskar Blasted over Rohit Sharma for throwing his wicket after a good start in Gabba

रोहित शर्मा पर भड़के सुनील गावस्कर से पूरा देश सहमत होगा

हिटमैन ने काम ही ऐसा किया है.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2021, 06:14 AM IST)
Img The Lallantop
Gabba Test में भी Rohit Sharma ने जमने के बाद फेंका विकेट (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
गाबा टेस्ट. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 369 में समेट दिया. फिर बारी आई बल्लेबाजी की. शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रीज़ पर आए. सिडनी टेस्ट में दोनों ने भारत को अच्छी शुरुआत दी थी. उम्मीदें बढ़ी हुई थीं. लेकिन इस बार भारतीय सलामी जोड़ी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. सातवें ओवर की दूसरी ही गेंद पर शुभमन गिल आउट हो गए. उन्हें पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने लपका. दूसरी स्लिप में कैचआउट होने से पहले गिल महज सात रन ही बना सके. हालांकि दूसरे छोर पर रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े भी. # Rohit पर भड़के Gavaskar लेकिन तभी 60 के टोटल पर कुछ ऐसा कर गए जिसपर किसी को भरोसा नहीं हुआ. भारत की पारी का 20वां ओवर. नाथन लायन का तीसरा. ओवर की तीसरी बॉल पर रोहित ने बैकफुट पर जाकर खूबसूरत चौका जड़ा. अगली गेंद डॉट रही. अब आई ओवर की पांचवी गेंद. रोहित ने पहले ही इसे उड़ाने का मन बना लिया था. वह आगे की तरफ भागे लेकिन लायन ने उन्हें फ्लाइट से चकमा दे दिया. रोहित बॉल की पिच तक नहीं पहुंच पाए. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने बॉल को हवा में उछा दिया. लॉन्ग ऑन पर उठी इस बॉल को मिचेल स्टार्क ने आसानी से लपक रोहित को वापसी की राह दिखा दी. रोहित का आउट होने का तरीका बेहद निराशाजनक था. क्रिकेट फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गज भी इस पर भड़कने से खुद को नहीं रोक पाए. चैनल सेवेन के लिए कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने रोहित के आउट होने के तरीके पर अपनी कॉमेंट्री में कहा,
क्यों, क्यों, क्यों? यह एक अविश्वसनीय शॉट है. यह एक गैर-जिम्मेदाराना शॉट है. लॉन्ग-ऑन पर फील्डर लगा है. डीप स्क्वॉयर लेग पर फील्डर लगा है. आपने कुछ ही गेंद पहले एक बाउंड्री मारी है. आप ये शॉट क्यों खेलेंगे? आप एक सीनियर प्लेयर हैं. इसका कोई बहाना नहीं हो सकता. इस शॉट का कोई भी बहाना नहीं है. इसको देखिए तो. एकदम आसान कैच. उसके (स्टार्क) के बड़े-बड़े हाथ हैं. वह उसे मिस नहीं करेगा. एक बेवजह का विकेट, एक बेवजह का विकेट गिफ्ट कर दिया गया... बर्बादी है ये विकेट की. यह टेस्ट मैच क्रिकेट है. आपको स्टार्ट करने के बाद इसे बड़ी सेंचुरी में बदलना होता है. खासतौर से तब, जबकि सामने वाली टीम ने 369 रन बना दिए हों.
इस सीरीज में यह तीसरी बार है जब रोहित ने सेटल होने के बाद अपना विकेट इस तरह थ्रो किया हो. सीरीज के पहले दो टेस्ट में ना खेले रोहित ने सिडनी की दोनों पारियों में 77 और 98 गेंदें खेलने के बाद अपना विकेट गिफ्ट कर दिया था. गाबा की पहली पारी में भी उन्होंने 74 गेंदे खेली. ऐसे में फैंस का उनसे निराश होना लाजिमी है.

Advertisement

Advertisement

()