The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 4th test day 2 live Natarajan and Sunder became second Indian pair to take 3 wickets each in debut innings

गाबा में टीम इंडिया ने ऐसा क्या किया जो आखिरी बार साल 1933 में हुआ था?

गाबा टेस्ट के दो दिन में ही बने इतने सारे रिकॉर्ड्स!

Advertisement
pic
16 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2021, 05:05 AM IST)
Img The Lallantop
Gabba Test में Shardul Thakur इकलौते Indian Bowler हैं जिन्होंने Australia से बाहर Test Debut किया था (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह भारतीय बोलर्स के नाम रही. अपने कल के स्कोर 274-5 से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पारी 369 पर खत्म हुई. दूसरे दिन अपना पचासा पूरा करने वाले कैप्टन टिम पेन ऑस्ट्रेलिया के दूसरे हाईएस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने कुल पचास रन बनाए. भारत के लिए शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और नटराजन ने तीन-तीन विकेट निकाले. जबकि एक विकेट मोहम्मद सिराज को मिला. इसके साथ ही स्टैटबुक्स में नई चीजें जुड़ गईं. सबसे पहली चीज तो खैर टॉस के साथ ही जुड़ गई थी. साल 1933 के बाद किसी टेस्ट में उतरा यह भारत का सबसे कम अनुभवी बोलिंग अटैक है. भारत ने अपने इतिहास के सिर्फ दूसरे टेस्ट में अमर सिंह, CK नायुडु और मोहम्मद निसार के साथ उतरा था. यह दोनों ही भारत के सबसे पहले टेस्ट में भी खेले थे. इस तरह दूसरे मैच में जब यह उतरे तब इनके पास कुल तीन टेस्ट मैचों का अनुभव था. # इतने सारे Records! इसके 88 साल बाद भारत जब गाबा में उतरा, तब उनकी बोलिंग लाइनअप में मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर थे. इनके पास कुल चार टेस्ट मैचों का अनुभव है. सिराज ने इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था. जबकि सैनी ने सिडनी में अपना पहला मैच खेला. शार्दुल ने मेलबर्न टेस्ट से पहले सिर्फ एक टेस्ट खेला था. हालांकि उस टेस्ट में भी उन्होंने चोट के चलते सिर्फ 10 गेंदें ही फेंकी थीं. इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार था जब 100 से कम टोटल विकेट्स वाली टीम 1000 से ज्यादा टोटल विकेट्स वाली टीम के खिलाफ उतरी. साथ ही दोनों टीमों के बीच कुल विकेट्स में 1000 का अंतर था. टेस्ट शुरू होने के वक्त भारतीय टीम के बोलर्स के नाम कुल 13 जबकि ऑस्ट्रेलियन बोलर्स के खाते में 1033 विकेट्स थे. मैच पर लौटें तो नटराजन और सुंदर ने मिलकर साल 1949 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इनसे पहले साल 1949 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में मंटू बनर्जी और गुलाम अहमद ने अपने डेब्यू टेस्ट इनिंग्स में 3-3 विकेट्स लिए थे.

Advertisement

Advertisement

()