The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 4th test Day 1 Rohit Sharma, Pujara, Rahane no one was convinced with Rishabh Pant's Appeal in Gabba

रोहित-रहाणे-पुजारा ने मिलकर कैसे ले ली ऋषभ पंत की मौज?

अब टीम भी पंत के मजे ले रही है.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2021, 08:40 AM IST)
Img The Lallantop
Gabba Test में साथियों ने ही ले ली Rishabh Pant की मौज (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऋषभ पंत. टीम इंडिया के विकेटकीपर. मैदान पर इनके होते हुए कोई इनसे ज्यादा जोश में हो ही नहीं सकता. लगातार अपने साथियों का जोश बढ़ाते ही रहते हैं. इनकी हरकतों से कई बार विपक्षी बल्लेबाज परेशान हो जाते हैं लेकिन पंत नहीं रुकते. कई बार तो इनके साथी भी इनका जोश नहीं थाम पाते. ऐसा ही कुछ हुआ गाबा टेस्ट के पहले दिन. 15 जनवरी को शुरू हुए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला कर लिया. डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस को जल्दी खोने के बाद मार्नस लाबुशेन ने सेंचुरी मारी. कई जीवनदानों की मदद से आई इस सेंचुरी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने किसी तरह अपनी पारी संभाली. बाद में वह 108 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर आउट हुए. 213 के टोटल पर लाबुशेन के आउट होने के बाद आए कैप्टन टिम पेन. पेन ने तेजी से रन जोड़ना शुरू किया. इस बीच भारत ने दिन के लास्ट मोमेंट्स में दूसरी नई गेंद ली. गेंद फिर नटराजन के हाथ में थी. मैच का 84वां ओवर फेंका जा रहा था. ओवर की दूसरी गेंद पर पेन ने कर्रा शॉट मारा. बॉल मिडविकेट बाउंड्री के बाहर चली गई. #बना Pant का मजाक फिर आई ओवर की तीसरी बॉल. नटराजन की यह बॉल पड़कर बाहर की ओर निकली. पेन ने इसे ड्राइव करना चाहा लेकिन बैट और बॉल का कोई कनेक्शन नहीं हुआ. इधर विकेट के पीछे पंत ने बॉल पकड़ी और तुरंत कॉट बिहाइंड की अपील करने लगे. हालांकि पंत की अपील के बावजूद स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा पर कोई असर नहीं पड़ा. वो लोग यूं ही खड़े रहे. कॉमेंटेटर भी इस अपील पर हंसने लगे. लेकिन पंत पर इसका असर नहीं पड़ा, वह दौड़कर कैप्टन रहाणे के पास गए. लेकिन रहाणे भी उनकी बातें सुनकर हंसने लगे. पंत ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन हंसते हुए रहाणे ने उन्हें बैरंग लौटा दिया. लौटते हुए ऋषभ थोड़े फ्रस्ट्रेट दिखे लेकिन उनकी फ्रस्ट्रेशन देख रोहित शर्मा भी हंसने लगे. सबको हंसता देख चेतेश्वर पुजारा ने भी पंत की भावनाओं को हंसी में उड़ा दिया.

Advertisement

Advertisement

()