The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 3rd test day 5 live Virender Sehwag's hilarious reply to overconfident Rickey Ponting

बड़बोले रिकी पॉन्टिंग को याद रहेगा सहवाग का ये 'साइलेंट ट्वीट'

वीरू ने बिना कुछ लिखे कैसे धो दिया?

Advertisement
pic
11 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2021, 05:17 AM IST)
Img The Lallantop
Virender Sehwag ने Ricky Ponting को चुप करा दिया (ट्विटर/गेटी से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more
विरेंदर सहवाग. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर. 2013 में आखिरी टेस्ट खेलने वाले सहवाग साल 2010 से अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में हाईएस्ट स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज हैं. इतना ही नहीं, 2010 से अब तक के टेस्ट रिकॉर्ड देखें तो इस दौरान सहवाग का स्ट्राइक रेट क्रिस गेल के वनडे करियर स्ट्राइक रेट से बेहतर है. हम स्ट्राइक रेट की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सहवाग अपने क्रिकेट करियर के दौरान बोलर्स को बेरहमी से धुनने के लिए जाने जाते थे. रिटायरमेंट के बाद भी वह शांत नहीं हुए हैं. आजकल सहवाग ट्विटर पर लोगों को धोते हैं. उनके सबसे ताजा शिकार बने हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग. दरअसल हुआ ये कि सिडनी टेस्ट के चौथे दिन पॉन्टिंग ने ट्विटर पर एक क्वेश्चन-आंसर सीजन किया था. सेवेन क्रिकेट के ट्विटर हैंडल से हुए इस सेशन के दौरान किसी ने पॉन्टिंग से पूछा था,
'ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी घोषित करने का अच्छा स्कोर क्या होगा?'
जवाब में पॉन्टिंग ने कहा,
'अभी 310 रन आगे हैं, लेकिन मैं ईमानदारी से सोचता हूं कि भारत अपनी दूसरी पारी में 200 भी नहीं बना पाएगा.'
पॉन्टिंग की यह बात सहवाग को चुभ गई थी. और भाग्य ने भी उनका साथ दिया. टीम इंडिया सिर्फ 102 तक शुभमन गिल, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को खो चुकी थी. लेकिन इसके बाद आए ऋषभ पंत ने सारे समीकरण बदलकर रख दिए. पंत ने सिर्फ 118 गेंदों पर 97 रन कूट दिए. उनका विकेट गिरा तब तक भारत का स्कोर 250 रन पर पहुंच चुका था. लेकिन इससे पहले ही. भारत के 200 पार करते ही सहवाग ने एक साइलेंट ट्वीट किया. साइलेंट से हमारा आशय है कि इसमें उन्होंने कोई शब्द नहीं लिखा. उन्होंने सेवेन क्रिकेट के उसी ट्वीट को क़ोट करते हुए एक फोटो ट्वीट करी. IPL 2020 की इस फोटो में रिकी पॉन्टिंग खड़े हैं और पंत उनके पीछे से झांकते हुए उनका चेहरा देख रहे हैं. दरअसल ये फोटो पॉन्टिंग के एक इंटरव्यू की है जब पंत UAE में उनके इंटरव्यू के बीच में घुस पड़े थे.

Advertisement

Advertisement

()