सिडनी टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने एक साथ कितने सारे रिकॉर्ड बना दिए?
ये वाले रिकॉर्ड तो गज़ब ही हैं.
Advertisement

Sydney Test First Innings में Century मारने वाले Steve Smith नेt Second Innings में भी पचासा जड़ दिया है (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
स्टीव स्मिथ. क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं. इसलिए उनकी तारीफ में शब्द ना खर्चते हुए सीधे पॉइंट पर आते हैं. स्मिथ के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में वह एक बार भी डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाए. लोगों ने बातें करनी शुरू कर दीं. स्मिथ की कमजोरी पकड़ में आ गई है. अब वो पहले जैसी बैटिंग नहीं कर पाएंगे.
इन्हीं बातों के बीच आया सीरीज का तीसरा टेस्ट. ऑस्ट्रेलियन कैप्टन टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. डेविड वॉर्नर सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विल पुकोव्स्की और मार्नस लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन जोड़े. फिर चौथे नंबर पर आए स्टीव स्मिथ. इस बार स्मिथ जैसे अपने आलोचकों को जवाब देने के लिए ही खेल रहे थे. उन्होंने लाबुशेन के साथ 100 रन की पार्टनरशिप की. लाबुशेन 91 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन स्मिथ नहीं रुके. वह आखिरी विकेट के रूप में 131 रन बनाकर आउट हुए.
स्मिथ ने लंबे इंतजार के बाद आई इस सेंचुरी का जश्न भी तगड़ा मनाया था. ऑस्ट्रेलिया के 338 के जवाब में भारत 244 पर सिमट गया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर नहीं चले. पुकोव्स्की 10 और वॉर्नर 13 रन ही बना पाए. लेकिन लाबुशेन और स्मिथ फिर जम गए. स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़ने के बाद लाबुशेन 73 रन बनाकर आउट हुए. उनके जाने के थोड़ी ही देर बाद स्मिथ ने अपना पचासा पूरा किया. अंत में स्मिथ 81 रन बनाकर अश्विन के शिकार बने.
# Steve Record Smith
लेकिन उससे पहले ही उन्होंने तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. अब वह किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए. इस लिस्ट के टॉप पर रिकी पॉन्टिंग हैं जिन्होंने 15 बार यह कारनामा किया है. स्मिथ, इंज़माम उल हक़ और शिवनारायण चंद्रपॉल ने यह कारनामा 11-11 बार किया है.
इतना ही नहीं वह एक ही टेस्ट में शतक और पचास से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं. स्मिथ ने जैक्स कैलिस की बराबरी की. अब दोनों ने यह कारनामा 11 टेस्ट मैचों में किया है. दूसरे नंबर पर रिकी पॉन्टिंग हैं. जिन्होंने 10 बार ऐसा किया.Scoring 50+ in both innings of a Test most times: 15 R Ponting 14 J Kallis/ A Cook 13 A Border 12 K Sangakkara 11 Inzamam-ul-Haq/ S Chanderpaul/ S SMITH#AUSvIND https://t.co/C0ptZnwTIH
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 10, 2021
इन रिकॉर्ड्स के साथ स्मिथ के नाम एक और रिकॉर्ड हो गया है. अब वह अपने घर में भारत के खिलाफ किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से ज्यादा स्कोर करने वालों की लिस्ट में भी संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. स्मिथ, रिकी पॉन्टिंग और क्रिस रॉजर्स ने यह कारनामा तीन-तीन बार किया है. इतना ही नहीं, अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वालों की लिस्ट में भी नौवें नंबर पर आ गए हैं. डेविड बून को पछाड़ने वाले स्मिथ के नाम अब टेस्ट में 7449 रन हैं.Most instances of a Century and a Fifty-plus in the same Test match: 11 - Jacques Kallis 11 - STEVE SMITH 10 - Ricky Ponting#AUSvIND
— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) January 10, 2021

