रोहित-शुभमन ने ऐसा क्या किया जो पिछले 52 साल में नहीं हुआ था?
सिडनी टेस्ट से अभी तक बस इतना ही पॉजिटिव निकला है.
Advertisement

Shubman Gill और Rohit Sharma की जोड़ी ने Sydney Test की दोनों पारियों में टीम को अच्छी शुरुआत दी, हालांकि ये शुरुआत बड़ी नहीं हो पाई (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया स्ट्रगल कर रही है. चौथी पारी में जीत के लिए भारत को 407 रन का लक्ष्य मिला है. पहली पारी में 96 रन की लीड लेने वाली ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 312 रन बनाकर घोषित की. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने हाफ सेंचुरी मारी.
जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी. पहली पारी में 70 रन जोड़ने वाले रोहित-गिल ने दूसरी पारी में भी ठंडे दिमाग से खेलना शुरू किया. हालांकि इस बार दोनों ही ओपनर्स ने पहली पारी की तुलना में तेजी से रन जोड़े.
इन्होंने खासतौर से मिचेल स्टार्क को निशाना बनाया. और उनके पहले छह ओवर्स में 27 रन बना लिए. पैट कमिंस ने अपने छह ओवर्स में 18 रन दिए जबकि नाथन लॉयन और जोश हेज़लवुड ने कसी हुई बोलिंग की. दोनों ने मिलकर 19वें ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया.
# Gill-Rohit Records
और इसके साथ ही रिकॉर्डबुक्स में नई एंट्रीज शुरू हो गईं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गए. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन की पारियां खेलीं. उनसे पहले यह कारनामा फारुख इंजिनियर और सैयद आबिद अली ने किया था. इन दोनों ने 1968 के सिडनी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से ज्यादा की पार्टनरशिप की थी.
इतना ही नहीं, पिछले 13 साल में यह पहली बार है जब उपमहाद्वीप से बाहर भारतीय ओपनर्स ने चौथी पारी में 15 या उससे ज्यादा ओवर्स खेले. साल 2010 के बाद सिर्फ दूसरी बार भारतीय ओपनर्स ने किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन जोड़े. रोहित-शुभमन से पहले यह कारनामा शिखर धवन और KL राहुल ने किया था. इन दोनों ने 2018 के ट्रेंट ब्रिज़ टेस्ट की पारियों में 60-60 रन जोड़े थे.
ओपनिंग स्टैट्स का ज़िक्र हो और विरेंदर सहवाग का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. तो यहां भी सहवाग का नाम है. रोहित-शुभमन से पहले आखिरी बार भारत के लिए घर से बाहर चौथी पारी में 50 से ज्यादा की पार्टनरशिप सहवाग और वसीम जाफर ने की थी. इन दोनों ने 2006 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ 109 रन जोड़े थे.Two fifty-plus opening stands for India in a Test match in Australia:
Sydney, 1968 Sydney, 2021* #AUSvIND — Umang Pabari (@UPStatsman) January 10, 2021
इसके साथ ही रोहित-शुभमन की जोड़ी भारत से बाहर खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से ज्यादा की पार्टनरशिप करने वाली सिर्फ पांचवी भारतीय जोड़ी भी बन गई. सुनील गावस्कर और अशोक मांकड़ की जोड़ी ने यह कारनामा दो बार किया है. इतना ही नहीं, रोहित-शुभमन साल 2006 के बाद अवे टेस्ट में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी भी हैं. अंत में यह जोड़ी 71 के टोटल पर टूटी. शुभमन गिल 31 रन बनाकर जोश हेज़लवुड की गेंद पर विकेट के पीछे टिम पेन को कैच थमा बैठे. थोड़ी ही देर बाद, 92 के टोटल पर रोहित शर्मा भी आउट हो गए. पैट कमिंस की एक गेंद को पुल करने के चक्कर में वह फाइन लेग पर मिचेल स्टार्क को कैच थमा बैठे. रोहित ने 52 रन बनाए.The second occasion since 2010, Indian openers managed two 50+ stands in the same Test away from home. At Trent Bridge in 2018 - Shikhar Dhawan and KL Rahul put on 60 & 60#AUSvIND #IndiavsAustralia #INDvAUS
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) January 10, 2021

