The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 3rd test day 3 live Wriddhiman Saha and Mayank Agarwal replaced Injured Ravindra Jadeja and Rishabh Pant in Sydney

जब बैटिंग ऋषभ पंत ने की, तो कीपिंग साहा क्यों कर रहे हैं ?

पंत के साथ जडेजा भी फील्डिंग करने नहीं आए.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2021, 05:53 AM IST)
Img The Lallantop
विकेट के आगे Rishabh Pant और पीछे Wriddhiman Saha = डेडली कंबिनेशन ब्रो (एपी फाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ख़बरें मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं. पहली- अच्छी और दूसरी बुरी. लेकिन कई ख़बरें होती हैं जिनमें आप कन्फ्यूज हो जाते हैं कि ये बुरी हैं या अच्छी. ऐसी ही एक ख़बर सिडनी से आई है. इंडियन विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं. अब इस ख़बर की कन्फ्यूजन से आप जब तक उबरें, तब तक एक ख़बर और बता देते हैं- रविंद्र जडेजा भी चोटिल हैं. इस वाली के बारे में तो हम कंफर्म हैं, ये बुरी ख़बर है. पहले बात पंत की चोट की. भारत की पारी का 85 वां ओवर. पैट कमिंस अच्छी लाइन से बोलिंग कर रहे थे. राउंड ऑफ द विकेट आकर उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद छोटी रखी. पंत ने इसे पुल करना चाहा. उन्हें लगा कि बॉल ऊपर होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बॉल थोड़ी नीची रही और इसी के चलते बल्ले की जगह बॉल सीधे जाकर उनकी बाईं कुहनी पर लगी. पंत तुरंत जमीन पर बैठ गए. फिजियो आया. थोड़ी देर इलाज चला और पंत फिर बैटिंग के लिए तैयार हो गए. # Pant-Jaddu को लगी चोट लेकिन उनकी पारी बहुत लंबी नहीं चली. 88वें ओवर की चौथी बॉल पर उनकी पारी का अंत हो गया. हेज़लवुड की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को उन्होंने ड्राइव करने की कोशिश की. लेकिन बॉल ने बल्ले का किनारा लिया और सीधे फर्स्ट स्लिप की ओर बढ़ गई. वहां खड़े डेविड वॉर्नर ने इसे लपका और पंत 36 रन बनाकर आउट हो गए. इसके कुछ देर बाद आया पारी का 99वां ओवर. मिशेल स्टार्क बोलिंग कर रहे थे. पारी की चौथी बॉल, शॉर्टपिच थी. अजीब ढंग से उठी इस बॉल को जडेजा ने किसी तरह डिफेंड किया. सबने राहत की सांस ली, कि चलो आउट हो नहीं हुए. लेकिन तुरंत ही समझ आ गया कि ये आउट होने से ज्यादा नुकसानदायक है. जड्डू ने तुरंत ग्लव्स उतारे और फिजियो अंदर आ गया. थोड़े इलाज के बाद जड्डू पहले से बेहतर दिखे लेकिन उनके बोलिंग वाले हाथ के अंगूठे में सूजन अब भी थी. उन्होंने किसी तरह मोहम्मद सिराज की मदद से अपने ग्लव्स पहने और बैटिंग जारी रखी. हालांकि उनका संघर्ष बहुत लंबा नहीं चला. 101वें ओवर की चौथी बॉल पर कमिंस ने सिराज को टिम पेन के हाथों कैच करा दिया. इसके साथ ही भारत की पारी 244 पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 94 रन की लीड मिल गई. लेकिन भारत के लिए अभी बुरी ख़बरें आनी बाकी थी. थोड़ी ही देर बाद ख़बर आई कि पंत को स्कैन के लिए ले जाया गया. वह फील्डिंग के लिए नहीं आएंगे. उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को कीपिंग का जिम्मा मिला. हालांकि विकेट के पीछे पंत का प्रदर्शन देख इसे अच्छी ख़बर मान सकते हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलियन ओपनर डेविड वॉर्नर और विल पुकोव्स्की बैटिंग के लिए आए. साथ में टीम इंडिया भी मैदान में आई. टीम के साथ बैंडेज बांधे जडेजा भी थे. वह बाउंड्री के अंदर आए. उन्होंने कोच, फिजियो और कैप्टन के साथ लंबी चर्चा की. और अंत में फैसला हुआ कि वह फील्डिंग नहीं करेंगे. उनकी जगह मयंक अग्रवाल फील्ड पर आए. जडेजा की चोट पर ताजा अपडेट यह है कि उन्हें भी स्कैन के लिए भेजा गया है. यह टीम इंडिया के लिए निश्चित तौर पर बुरी ख़बर है. जड्डू ने पहली पारी में चार विकेट लेने के साथ एक रनआउट भी किया था. टीम को बोलिंग और फील्डिंग दोनों में उनकी कमी महसूस होगी.

Advertisement

Advertisement

()