तीसरे टेस्ट में रोहित और शुभमन के साथ हुई वो स्लेजिंग, जो आप देख नहीं पाए
रोहित क्रीज पर थे और ऑस्ट्रेलिया वाले विराट का नाम लेकर चिढ़ाने लगे.
Advertisement

Shubman Gill और Rohit Sharma को Marnus Labuschagne ने खूब परेशान किया (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
सिडनी टेस्ट के दो दिन का खेल खत्म हो चुका है. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया तो दूसरे दिन भारत का दबदबा रहा. रविंद्र जडेजा के चार विकेट और एक रनआउट की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 पर सीमित कर दिया. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 131 रन बनाए.
इसके बाद आई भारत की बैटिंग. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी. इन दोनों की बैटिंग से कंगारू फ्रस्ट्रेट हो गए. इस फ्रस्ट्रेशन में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन सबसे अलग दिखे. फॉरवर्ड शॉर्टलेग पर फील्डिंग करते हुए उन्होंने शुभमन गिल और रोहित शर्मा से खूब सवाल किए. इस टेस्ट में यह मशहूर ऑस्ट्रेलियन स्लेजिंग की शुरुआत थी.
शॉर्ट लेग पर खड़े लाबुशेन ने पहला प्रहार शुभमन पर किया. उन्होंने पूछा,
शुभमन के आउट होने के बाद क्रीज़ पर कप्तान अजिंक्य रहाणे आए. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर अपना नैसर्गिक खेल खेलना शुरू कर दिया. दिन का खेल खत्म होने तक दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को और कोई विकेट नहीं लेने दिया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं.
पहली पारी के आधार पर टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है. अजिंक्य रहाणे 40 गेंद पर पांच और चेतेश्वर पुजारा 53 गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया.

पसंदीदा प्लेयर, तुम्हारा पसंदीदा प्लेयर कौन है?जवाब में गिल ने कहा,
'मैं बाद में बताऊंगा.'फिर मार्नस बोले,
'मैच के बाद? सचिन? क्या तुम विराट को गिनते भी हो?'अबकी बार शुभमन कुछ नहीं बोले. थोड़ी ही देर बाद मार्नस ने रोहित से सवाल करने शुरू किए. उन्होंने कहा,
'तुमने क्वारंटीन में क्या किया?'
रोहित ने इसके जवाब में कुछ नहीं कहा. वह चुपचाप बैटिंग करते रहे. मार्नस की तमाम स्लेजिंग के बीच दोनों ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े. रोहित 26 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन शुभमन ने दूसरा छोर संभाले रखा और आउट होने से पहले अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी पूरी की. इसके साथ ही वह एशिया से बाहर पचासा मारने वाले चौथे यंगेस्ट भारतीय ओपनर बन गए.