The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 3rd Test day 2 live Ravindra Jadeja removed Steve Smith by Direct hit in Sydney Test

सिडनी से आया सर जडेजा का ये वीडियो एक बार देख लिया तो बार-बार देखेंगे

जड्डू जैसा कोई नहीं.

Advertisement
pic
8 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2021, 05:40 AM IST)
Img The Lallantop
Ravindra Jadeja कहिए या Jaddu, नाम के साथ Sir तो आपको लगाना ही होगा (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन रविंद्र जडेजा के नाम रहा. मैं दोबारा कहना चाहूंगा. सिडनी टेस्ट 2021 का दूसरा दिन रविंद्र जडेजा के नाम रहा. पहले दिन बैकफुट पर रही टीम इंडिया को दूसरे दिन जडेजा ने ही वापसी कराई. पहला दिन 166/2 पर खत्म करने वाले कंगारू दूसरे दिन चाय से पहले 338 पर सिमट गई. पहले दिन सिर्फ तीन ओवर फेंक पाए जडेजा ने मैच के दूसरे दिन कुल 15 ओवर फेंके. इन ओवर्स में उन्होंने चार विकेट ले लिए. सबसे पहले तो उन्होंने मार्नस लाबुशेन को आउट किया. अच्छे से सेट दिख रहे लाबुशेन ऑफ स्टंप पर पड़ी लेंथ बॉल को पीछे हटकर खेलना चाहते थे. वह रूम बनाने के लिए पीछे गए लेकिन बॉल थोड़ी ज्यादा उछल गई. उछली बॉल ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े कैप्टन रहाणे ने कोई गलती नहीं की. # Jadeja का धमाल 206 के टोटल पर लाबुशेन 91 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आए मैथ्यू वेड. वेड कभी भी क्रीज़ पर सेटल नहीं दिखे. उन्होंने आते ही स्वीप पर स्वीप खेलना शुरू किया. लेकिन यह टेक्नीक बहुत काम नहीं आई. उन्होंने जडेजा की एक गेंद को आगे बढ़कर उड़ाने की कोशिश करी. लेकिन बॉल और बैट का कनेक्शन नहीं बैठा. उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर बॉल उठी और मिड-ऑन पर जसप्रीत बुमराह ने आसान कैच पकड़ उनकी पारी का अंत कर दिया. वेड बस 13 रन ही बना पाए. इसे बाद जड्डू ने बेहतरीन गेंदें फेंक पैट कमिंस को बोल्ड और नाथन लॉयन को LBW किया. लेकिन अभी दूसरे दिन का उनका बेस्ट आना बाकी था. 11वें नंबर के बल्लेबाज जोश हेज़लवुड के आने के बाद स्टीव स्मिथ ने टेस्ट को लिमिटेड ओवर्स की तरह खेलना शुरू किया. उन्होंने ज्यादातर वक्त स्ट्राइक अपने पास रखने की रणनीति अपनाई. इसी चक्कर में उनसे हो गई गलती और वह सर जडेजा की थ्रोइंग आर्म के निशाने पर आ गए. हुआ ये कि स्मिथ ने बुमराह की एक लेंथ बॉल को ऑफ साइड की ओर खेलना चाहा. लेकिन बॉल उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्क्वायर लेग की ओर निकल गई. अब स्मिथ का लक्ष्य तो साफ था, बॉल कहीं जाए लेने दो रन ही हैं. तो वह दूसरे रन के लिए लौटे. लेकिन इधर टीम इंडिया के चीते जड्डू गेंद पर झपट चुके थे. भागते हुए आए जडेजा ने बॉल को एक हाथ से उठाया और सीधे स्टंप पर दे मारा. इधर स्मिथ पूरी कोशिश करके भी क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए. हालांकि उनकी 131 रन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बना लिए.

Advertisement

Advertisement

()