सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग, हुआ टीम का ऐलान
रोहित के साथ कौन आया?
Advertisement

Rohit Sharma ने कर ली Indian Cricket Team में वापसी, Navdeep Saini करेंगे डेब्यू (पीटीआई, एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
सिडनी टेस्ट के लिए इंडियन क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. पहले दोनों टेस्ट में नाकाम रहे ओपनर मयंक अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनकी जगह रोहित शर्मा ने ली है. रोहित बचे हुए दोनों टेस्ट मैचों में टीम के वाइस-कैप्टन भी होंगे. इसके अलावा चोटिल उमेश यादव की जगह नवदीप सैनी को मिली है. सैनी सिडनी टेस्ट से डेब्यू करेंगे.
28 साल के पेसर सैनी इस सीरीज में डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय होंगे. उनसे पहले मेलबर्न में हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने डेब्यू किया था. चोट से वापसी कर रहे रोहित शर्मा 21 साल के शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. बाकी की टीम वही है जो पिछले टेस्ट में खेली थी.
# Sydney Test में खेलेंगे रोहित और सैनी
इससे पहले पिछले हफ्ते रोहित को टीम का वाइस-कैप्टन चुना गया था. इसके साथ ही यह बात पक्की हो गई थी कि वह तीसरे टेस्ट में खेलेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के दौरान हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रोहित इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे. वह लिमिटेड ओवर्स टीम में भी नहीं थे. IPL2020 के दौरान चोटिल हुए रोहित UAE से बेंगलुरु आए थे. यहां उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकैडमी में अपनी फिटनेस हासिल की.
जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया गए. 14 दिन का क्वारेंटीन पूरा किया और अब टीम से जुड़ चुके हैं. रोहित ने मेलबर्न में टीम से जुड़ते ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. इधर उमेश की चोट से खाली हुई जगह के लिए नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर में रेस थी. शार्दुल के फर्स्ट क्लास एक्सपीरिएंस को देखते हुए कयास थे कि उन्हें तीसरे टेस्ट की टीम में जगह मिलेगी. लेकिन सैनी की स्पीड और बाउंस हासिल करने की कला के चलते उन्हें वरीयता मिली. इनके अलावा टी नटराजन भी टेस्ट स्क्वॉड में हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने अभी अपनी टीम घोषित नहीं की है. लेकिन कैप्टन टिम पेन ने साफ संकेत दिए हैं कि सीनियर ओपनर डेविड वॉर्नर इस टेस्ट में खेल सकते हैं. साथ ही विल पुकोव्स्की के भी डेब्यू करने की उम्मीद है.Rohit Sharma is back and Navdeep Saini is set to make his Test debut in Sydney 🙌#AUSvIND pic.twitter.com/pxzzUIfBoV
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 6, 2021

