रोहित-शुभमन ने ऐसा क्या किया जो आखिरी बार सहवाग-गंभीर ही कर पाए थे?
टीम इंडिया के पूरे ऑस्ट्रेलिया टूर पर भारी है रोहित-शुभमन की जोड़ी.
Advertisement

Shubman Gill और Rohit Sharma की जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दी (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट चल रहा है. यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 का तीसरा टेस्ट है. ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. स्टीव स्मिथ के 131, मार्नस लाबुशेन ने 91 और विल पुकोव्स्की के 62 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.
जवाब में भारतीय टीम खेलने उतरी. भारत के लिए ओपनिंग करने रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए. इस सीरीज के तीन मैचों में यह भारत की तीसरी सलामी जोड़ी थी. पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने ओपन किया था. बुरी हार के बाद दूसरे टेस्ट में भारत ने मयंक के साथ शुभमन गिल को मौका दिया. यहां भारत जीत गया लेकिन मयंक अपनी जगह नहीं बचा पाए. तीसरे टेस्ट में उनकी जगह ली रोहित शर्मा ने.
# Rohit-Shubman के रिकॉर्ड्स
रोहित और शुभमन की जोड़ी ने पिछले दोनों मैचों से उलट, भारत को सधी शुरुआत दी. इन दोनों के नौ ओवर खेलते ही एक नया स्टैट मिल गया. इस सीरीज में पहली बार भारतीय ओपनर्स ने एकसाथ इतनी गेंदें खेली थीं. हालांकि ये सिलसिला यहीं नहीं रुका. दोनों ने खेलना जारी रखा और रिकॉर्ड बनते रहे.
19वें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने दो रन लिए. इसके साथ ही इन दोनों की 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हो गई. यह 13 पारियों के बाद भारत की पहली हाफ सेंचुरी ओपनिंग पार्टनरशिप थी. पिछली बार रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने अक्टूबर 2019 में विज़ाग टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 रन जोड़े थे.
अगला ओवर बीतते ही साल 2010 के बाद पहली बार भारतीय ओपनर्स ने एशिया के बाहर 20 ओवर खेलने का स्टैट सेट कर दिया. 92 पारी पहले दिसंबर 2010 में विरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में 29.3 ओवर खेले थे.A 50+ opening stand for India after 13 Test innings. The last was 317 btw Rohit Sharma & Mayank Agarwal against South Africa at Vizag in Oct 2019. Next best: 30 btw Shaw & Agarwal at Christchurch in Mar 2020.#AUSvIND #AUSvINDtest
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) January 8, 2021
23वां ओवर खत्म होने तक इन दोनों की जोड़ी ने 61 रन जोड़ दिए. यह इस पूरे टूर पर भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. इन दोनों ने टूर के दूसरे वनडे में मयंक अग्रवाल और शिखर धवन के बीच हुई 58 रन की पार्टनरशिप को पीछे छोड़ा. अंत में रोहित 27वें ओवर की आखिरी बॉल पर आउट हुए. जोश हेज़लवुड की यह बॉल गिरने के बाद नीची रही. रोहित ने इसे पुश करने में थोड़ी जल्दबाजी दिखाई और हेज़लवुड ने अपने फॉलोथ्रू में बेहतरीन लो कैच पकड़ उनकी पारी का अंत किया. 70 के टोटल पर आउट हुए रोहित ने 26 रन बनाए.This is the first time India's openers have lasted 20 overs in a Test outside Asia since Sehwag & Gambhir played out 29.3 overs in second innings in Centurion in Dec 2010 - 92 innings ago.#AUSvIND
— Deepu Narayanan (@deeputalks) January 8, 2021

