The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 2nd test day 3 live Injury Scare for India as Umesh Yadav limps off in Boxing Day test

मेलबर्न में ड्राइविंग सीट पर बैठी टीम इंडिया अब क्यों परेशान होगी?

पहले शमी और अब उमेश...

Advertisement
Img The Lallantop
Boxing Day Test Day 3 Injured हुए Umesh Yadav (एपी फोटो)
pic
सूरज पांडेय
28 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 27 दिसंबर 2020, 04:34 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन दो सेशन का खेल खत्म हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 65 रन बना चुका है. भारत ने पहली पारी में 131 रन की लीड ली थी. इस हिसाब से टीम अब भी 66 रन आगे है. इससे पहले दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम 326 पर ऑलआउट हुई. जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को चौथे ओवर में ही पहला झटका लग गया. उमेश यादव ने जो बर्न्स को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. लेकिन इस विकेट के बाद टीम इंडिया को भी बड़ा झटका लगा. अच्छी लय में दिख रहे उमेश यादव लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. अपना चौथा ओवर फेंकते वक्त उमेश को पैर में दिक्कत हुई और उन्होंने तुरंत फिजियो को बुला लिया.

# बढ़ गई मुश्किलें

पारी के आठवें ओवर में एक गेंद फेंकते हुए यादव एकाएक लंगड़ाने लगे. वह काफी दर्द में दिख रहे थे और उन्होंने सीधे फिजियो को अंदर बुलाया. इस दौरान उन्होंने कैप्टन अजिंक्य रहाणे की ओर भी नहीं देखा. फिजियो आया और उमेश तुरंत मैदान से बाहर चले गए. उनके जाने के बाद मोहम्मद सिराज ने ओवर की बची हुई गेंदें फेंकी. ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा टूर फिजिकल लेवल पर भारतीय पेसर्स के लिए अच्छा नहीं जा रहा है. ईशांत शर्मा चोट के चलते पहले ही सीरीज से बाहर हो गए थे. फिर पहले टेस्ट के दौरान मोहम्मद शमी को चोट लग गई. एडिलेड में बैटिंग करते हुए शमी को पैट कमिंस की बाउंसर लगी थी.
Embed
बाद में हुए स्कैन में पता चला कि उनकी बांह में फ्रैक्चर है. इस फ्रैक्चर के चलते वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए. अब देखना होगा उमेश की चोट पर क्या अपडेट आती है.

Advertisement

Advertisement

()