The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS 1st T20I: Indian Captain Rohit Sharma hits Most Sixes in T20I Cricket

रोहित शर्मा का आउट होना मत देखिए, 9 गेंद में किया ये कमाल देखिए!

रोहित शर्मा ने तोड़ दिया बड़ा RECORD.

Advertisement
Rohit Sharma. Photo: AP
रोहित शर्मा. फोटो: AP
pic
विपिन
20 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 20 सितंबर 2022, 07:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली T20 की शुरुआत में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया और बड़ा विकेट चटका लिया. भारतीय पारी के तीसरे ओवर में ही कप्तान रोहित शर्मा जोश हेज़लवुड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए.

रोहित का RECORD: 

रोहित ने नौ गेंद की पारी में 11 रन बनाए. जिसमें एक चौका और एक छक्का आया. आउट होने से पहले उन्होंने T20I क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. रोहित अब T20I क्रिकेट में ज्वॉइंट सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने जैसे ही ओवर की पहली गेंद पर हेज़लवुड को छक्का मारा, वो T20I क्रिकेट में मार्टिन गप्टिल के साथ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.

T20I क्रिकेट में मार्टिन गप्टिल के नाम 172 छक्के हैं. अब रोहित के नाम भी 172 छक्के हो गए हैं.

रोहित ने 137 T20 मैच में 3631 रन बनाए हैं. जिनमें 28 अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं. वहीं गप्टिल ने 121 T20I मैच में 3497 रन बनाए हैं.

मैच शुरू होने से पहले रोहित ने टॉस के वक्त कहा था कि

Image embed

अब देखना होगा भारतीय टीम इस मुकाबले में किस नई सीख के साथ खेलती है.

मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया है. जिसके बाद उन्होंने बताया कि विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड इस मैच में T20 डेब्यू कर रहे हैं.

दोनों टीम्स का प्लेइंग इलेवन:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरुन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नैथन एलिस, ऐडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड.

रोहित ने कहा, विराट ओपन करेंगे लेकिन..!

Advertisement

Advertisement

()