The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND v AUS : What virat kohli was doing during tea break?

विराट कोहली टी ब्रेक के दौरान वो कर रहे थे, जो कोई नहीं करता

इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाले कोहली.

Advertisement
pic
17 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 17 दिसंबर 2018, 07:57 AM IST)
Img The Lallantop
कोहली ब्रेक के दौरान नेट्स पर पसीना बहा रहे थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोशल मीडिया पर अभी एक ट्वीट पढ़ा. लिखा था - ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए सिर्फ तीन विकेट चाहिए. चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का. इसमें से एक विकेट जा चुका है. चेतेश्वर पुजारा का. फिर केएल राहुल तो मैदान पर आते ही हैं जाने के लिए. वो तो जमके ट्रोल किए ही जा रहे हैं. देखिए कैसे लोग उनकी खिदमत कर रहे हैं. राहुल और पुजारा के जाने के बाद विराट कोहली और मुरली विजय खड़े थे. टी ब्रेक हुआ. भारत का स्कोर था 15 रन पर 2 विकेट. सारी जनता लग गई चाय पीने में. मगर विराट कोहली क्या कर रहे थे. जैसा होता आया है, चाय पी रहे होंगे. ऐसा आमतौर पर आदमी सोंचेगा. मगर कोहली कुछ और सोच और कर रहे थे. वो इस 20 मिनट के ब्रेक के दौरान सीधा गए नेट्स पर और वहां नॉक किया. पसीना बहाया. रेस्ट नहीं किया. शायद वो अपनी लय नहीं टूटने देना चाहते थे.   वजह साफ है. जीत की ललक. वो इस मैच को आसानी से गंवाना नहीं चाहते हैं. इसलिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. यही टेंपरामेंट ही है जो विराट कोहली को और खिलाड़ियों से अलग करता है. 127 मैचों में 25 टेस्ट शतक बनाने की ताकत देता है. टीम इंडिया के हर खिलाड़ी और टीम में आने की आस लगाए खिलाड़ियों को इससे सीखना चाहिए.
ये भी पढ़ें- IND v AUS : टीवी खोलो, मैच देखो, शमी ने ऑस्ट्रेलिया की लंका लगा दी है बुमराह की गेंद पहले दिन आग उगल रही है तो मिशेल स्टार्क की गेंद दूसरे दिन क्या करेगी? क्या ऑस्ट्रेलिया की इस चीटिंग से इंडिया पर्थ टेस्ट हारने जा रही है? दो तस्वीरें देख अंदाजा लगा लीजिए कि पुरानी कुकबुरा गेंद कितनी घातक होती है जरूरी कैच पुजारा ने छोड़ा मगर इसके असली गुनहगार ऋषभ पंत हैं    

Advertisement

Advertisement

()