T20 विश्वकप 2021 में इंग्लैंड का जलवा जारी है. ऑयन मॉर्गन की अगुवाई वाली इंग्लिशटीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इंग्लैंड ने लगातार अपने चार मुकाबले जीते. औरआठ अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है. बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के बिनाउतरी इंग्लैंड टीम ने हर डिपार्टमेंट में बढ़िया प्रदर्शन किया है. और इसी वजह सेइंग्लैंड को खिताब का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा नेT20 विश्वकप में इंग्लैंड की कामयाबी की वजह बताई है. साथ ही ये भी कहा कि अगर जोरूट (Joe Root) भारतीय होते, तो वो शायद T20 विश्वकप में कप्तानी कर रहे होते. अपनेयूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, 'इंग्लिश टीम एक ही सिद्धांत पर चलती है. एक हीतरीका और टेम्पलेट है. इंग्लैंड ने ये सोचा कि हम ऐसी टीम बनाएंगे जिसमें ढेर सारेऑलराउंडर्स होंगे. गेंदबाज होंगे और व्हाइट बॉल फॉर्मेट के ही बल्लेबाज होंगे. अबआप ये समझिये कि अगर जो रूट इंडिया के होते. तो क्या आपको लगता है कि वह T20 टीम काहिस्सा न होते? लिखकर दे सकता हूं कि जो रूट इंडियन टीम का हिस्सा होते, चाहे वो125 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते या फिर 128 के स्ट्राइक रेट से. हो सकता किजो रूट टीम इंडिया की कप्तानी भी करते. आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड की तारीफ करते हुएकहा, 'इंग्लैंड के पास एक ही टेम्पलेट है. उनके दाविद मलान T20 स्क्वॉड में हैं.लेकिन ज्यादा टेस्ट नहीं खेलते हैं. मोईन अली और आदिल रशीद को बताया गया है कि टीमउनसे क्या उम्मीद करती है. उनकी प्राथमकिता पहले से ही तय की गई है. इसलिए अगर कोईखिलाड़ी नहीं भी खेलता है तो बेंच पर बैठे खिलाड़ी तुरंत उस जगह की भरपाई के लिएतैयार रहते हैं. भारत को ये सीखना पड़ेगा कि किसी एक खिलाड़ी के इर्द-गिर्द अपनीस्ट्रैटजी मत बनाओ. स्ट्रैटजी हमारी फिलॉसफी की होनी चाहिए कि हमारे खेलने का ऐसातरीका है.' बता दें कि भारत के लिए T20 विश्वकप 2021 का सफर निराशाजनक रहा है.शुरुआत के लगातार दो मुकाबलों में टीम इंडिया को हार मिली. पहले पाकिस्तान ने 10विकेट से हराया. फिर न्यूज़ीलैंड ने आठ विकेट से मात दी. इसके बाद अफ़गानिस्तान कोरौंदकर भारत ने दो अंक हासिल किये. अब भारत को स्कॉटलैंड और नामीबिया के साथ खेलनाहै.