आइसलैंड क्रिकेट ने गीला मैदान सुखाने का फॉर्मूला बताया, BCCI सुन रहा है ना?
इंडिया ने दूसरे T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा T20 मैच. इस मैच में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीन मैच की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली. हालांकि इस मैच से पहले बहुत ड्रामा हुआ. मैच शुरू होते-होते बहुत देर हो गई. क्योंकि बारिश की वजह से मैदान गिला था. लेकिन खोजने पर पता चला कि मैच के दिन नागपुर में बारिश हुई ही नहीं थी. लेकिन फिर भी मैच के वक्त तक ग्राउंड तैयार नहीं हो पाया. एक इंटरनेशनल मैच को लेकर हुई इस चीज़ पर BCCI को आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं. क्रिकेट जानकारों और फैन्स का मानना है कि दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड भी एक मैच समय पर नहीं करवा पा रहा.
नागपुर के ग्राउंड्समेन को ग्राउंड को सुखाने के लिए सब कुछ करना पड़ा. मिट्टी का छिड़काव हुआ, मैदान सुखाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल हुआ. यहां तक की हेयर ड्रायर से भी मैदान सुखाने की कोशिश की गई. तब जाकर कुछ घंटों के बाद मैच शुरू हो सका. और आठ ओवर का खेल फैन्स को देखने को मिला.
अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या BCCI, जो दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बॉडी है, वो व्यवस्था में सुधार नहीं कर सकती? इस पूरे विवाद के बाद अब आइसलैंड क्रिकेट ने BCCI को मदद की पेशकश की है. आइसलैंड क्रिकेट ने BCCI से कहा -
'क्या नागपुर में किसी ने मैदान मिट्टी को ज्वालामुखी से निकलने वाली मिट्टी से बदलने के बारे में सोचा? और क्या अंडरपिच जियोथर्मल हीटिंग लगाने के बारे में सोचा गया?
अगर कोई हमारी कंसल्टेंसी सेवाएं लेना चाहते हैं तो हमारे पास भीगे आउटफील्ड से निपटने के उपाय हैं और BCCI के पास पैसे हैं.'
आइसलैंड की इस पेशकश में एक सुझाव भी है. वैसे तो ये बात खुद में ही बहुत अजीब है कि दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड होकर भी BCCI बारिश जैसी चीज़ों से आसानी से नहीं निपट पा रहा. लेकिन BCCI को इस चीज़ों को दुरुस्त करना होगा. नागपुर में सालों के बाद इंडिया का मैच खेला जा रहा था और फै़न्स के लिए ये बहुत अच्छा अनुभव नहीं रहा.
#Ind vs Aus 2nd T20मैच की बात करें तो आठ ओवर के मैच में इंडिया ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग चुनी. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैप्टन ऐरन फिंच ने शानदार बैटिंग की. फिंच ने 15 बॉल में 31 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. मगर उनका साथ किसी ने नहीं दिया. दूसरे छोर से विकेट्स लगातार गिरते रहे. आखिर में क्रीज़ पर आए मैथ्यू वेड ने आखिर के दो ओवर्स में कमाल की बैटिंग की. वेड ने 20 बॉल में 43 रन जड़कर ऑस्ट्रेलिया को 90 के स्कोर तक पहुंचाया.
91 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल, दोनों ने पहले दो ओवर में स्कोर 29 रन पर पहुंचा दिया. रोहित आखिर तक टिके रहे और अपनी टीम को मैच जिता कर ही लौटे. रोहित ने 20 बॉल में 46 रन बनाए. उनकी इस पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे. दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़कर इंडिया के लिए विनिंग शॉट लगाया.
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी T20 मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाना है.
रोहित शर्मा से कप्तानी नहीं हो पा रही है तो छोड़ दें!

.webp?width=60)

